Breaking News

ईद मिलादुन्नबी पर नेक पहल, बाबा बदख्शानी दरगाह परिसर में जरूरतमंदों को मिला सहारे का कंबल

 

ईद मिलादुन्नबी के पावन अवसर पर राजगढ़ स्थित बाबा बदख्शानी दरगाह परिसर में विशेष इबादत का आयोजन किया गया। इबादत के बाद दरगाह कमेटी की ओर से मानव सेवा का अनुकरणीय संदेश देते हुए जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए।

सर्वधर्म के गरीब, बेसहारा, विधवा महिलाओं सहित सैकड़ों जरूरतमंद लोगों को ठंड से राहत पहुंचाने के उद्देश्य से कंबल प्रदान किए गए। सेवा कार्य के दौरान दरगाह परिसर में लोगों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में शामिल वरिष्ठजनों का शाल एवं साफा पहनाकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर समाज के जिला सदर, जिला अंजुमन सदर सहित दरगाह कमेटी के पूर्व सदर, समाजसेवी, वरिष्ठ समाजजन एवं मुस्लिम समाज के युवा मौजूद रहे।
दरगाह कमेटी के सदर हाफिज इलियास मोहम्मद के नेतृत्व में आयोजित इस सेवा कार्य में पदाधिकारियों और समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। उपस्थित लोगों ने दरगाह कमेटी के इस मानवीय प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सेवा कार्य समाज में भाईचारे और इंसानियत का संदेश देते हैं।

Related Articles

Back to top button