Breaking Newsछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्कबलौदाबाजारराज्य

अवैध धान के विरुद्ध प्रशासन की बड़ी कार्रवाई,350 कट्टा अवैध धान जब्त

राजस्व और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने 350 कट्टा अवैध धान जब्त किया।

अवैध धान के विरुद्ध प्रशासन की बड़ी कार्रवाई,350 कट्टा अवैध धान जब्त

रूपेश वर्मा,बलौदाबाजार।शासन के मंशानुरूप जिले में पारदर्शी धान खरीदी हेतु जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है। कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश पर जिले में अवैध धान के भंडारण और परिवहन के विरुद्ध सतत कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में राजस्व और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने 350 कट्टा अवैध धान जब्त किया।

ट्रेक्टर में लदा अवैध धान जिसे खाद्य व राजस्व विभाग दल ने जब्त किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील पलारी दो अलग अलग प्रकरणों में 216 कट्टा अवैध धान जब्त कर उपार्जन केन्द्र रोहांसी के सुपुर्द दिया गया। ग्राम बोहारडीह में अश्वनी कुमार साहू के पास से 26 कट्टा तथा कसडोल के ग्राम रिकोखुर्द में पवन कुमार साहू पिता गजाधर द्वारा 108 कट्टा धान का अवैध परिवहन करते हुए पाया गया। संयुक्त टीम ने तत्परता दिखाते हुए धान को वाहन सहित जब्त कर लिया और उसे रिकोखुर्द के कोटवार की सुपुर्दगी में दिया गया। जिला प्रशासन शासन की मंशानुरूप पारदर्शी धान खरीदी प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और बिचौलियों के विरुद्ध सख्त रुख अपनाए हुए है। शासन के दिशा-निर्देशों के तहत जिले भर में निगरानी बढ़ा दी गई है ताकि धान खरीदी में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न हो सके।

Related Articles

Back to top button