ब्यावरा में ज़िला स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह
*राजगढ़
प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास विभाग श्री नारायण सिंह पंवार रविवार को ब्यावरा में आयोजित राजगढ़ ज़िला स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होकर युवा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। यह प्रतियोगिता स्कूल शिक्षा विभाग के तत्वाधान में आयोजित किया गया। जिसमें जिले के 6 ब्लॉकों से बालक एवं बालिकाओं की टीमें शामिल हुईं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि खेल जीवन में अनुशासन, परिश्रम और आत्मविश्वास लाने का 
प्रतियोगिता के दौरान बालक-बालिकाओं की टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया। साथ ही राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री पंवार ने खिलाड़ियों से भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि जीत-हार खेल का हिस्सा है, लेकिन पूरे मनोयोग से खेलना ही असली सफलता है।



