Breaking News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती से मिलने पहुंचे।

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती से मिलने उनके भोपाल स्थित बंगले पर पहुंचे। दोनों नेताओं की मुलाकात ऐसे समय हुई है, जब हाल ही में उमा भारती ने उज्जैन के प्रसिद्ध ‘खड़े हनुमान मंदिर’ को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखा है। उन्होंने सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के तहत कंठाल से छत्री चौक तक प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण में मंदिर को नहीं हटाने और प्लान में बदलाव कर दूसरा रास्ता निकालने की मांग की है।

विकास हो, लेकिन आस्था का भी ध्यान रखा जाए

उमा भारती ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में विकास कार्यों की जरूरत से सहमति जताई है, लेकिन साथ ही धार्मिक आस्था और जनभावनाओं का ध्यान रखने की बात कही है। उनका कहना है कि सड़क चौड़ीकरण के लिए ऐसा विकल्प तलाशा जाना चाहिए, जिससे खड़े हनुमान मंदिर को बिना छुए विकास कार्य पूरा किया जा

Related Articles

Back to top button