Breaking News

विशेष महानिदेशक जेल एवं सुधारात्मक सेवाएँ भोपाल श्री जी. अखेतो सेमा द्वारा जिला जेल राजगढ़ का निरीक्षण किया

राजगढ़
विशेष महानिदेशक जेल एवं सुधारात्मक सेवाएँ भोपाल श्री जी. अखेतो सेमा द्वारा रविवार को जिला जेल राजगढ़ का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री अमित तोलानी, अपर कलेक्टर श्री प्रताप सिंह चौहान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री के.एल. बंजारे मौजूद रहे।

जेल अधीक्षक श्री आलोक बाजपेयी द्वारा जेल का निरीक्षण करवाया गया। जिसमें समस्त जेल कर्मचारी भी साथ रहे। विशेष महानिदेशक श्री जी. अखेतो सेमा द्वारा जेल के अस्पताल, पाठशाला एवं जेल की पाकशाला का निरीक्षण किया गया। साथ ही जेल में बंदियों को खाद्य एवं अन्य आवश्यक वस्तुएँ निजी स्त्रोत से प्रदाय किये जाने हेतु संचालित जेल केन्टीन का भी निरीक्षण किया गया।

इसी के साथ ही जेल की समस्त बैरिकों एवं महिला वार्ड का निरीक्षण किया गया। जेल के अन्दर बंदियों द्वारा किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं बताई गई। निरीक्षण के दौरान किसी भी प्रकार की कोई अनियमितता नहीं पाई गई। जेल की व्यवस्थाओं के प्रति सभी ने संतोष व्यक्त किया गया।

Related Articles

Back to top button