एस बी एस स्कूल मे हो नि शुल्क समर केम्प का आयोजन
तलेन
– एस.बी.एस स्कूल तलेन में हुआ समर कैम्प का शुभारंभ
सर्वप्रथम संस्था अध्यक्ष श्री भारत सिंह जी यादव एवं प्राचार्य श्री एच.एस. परमार द्वारा फीता काटकर व मॉ सरस्वती जी की पूजा अर्चना के बाद समर कैम्प का शुभांरभ किया गया। जिसमें विभिन्न स्कूलों व स्थानीय छात्र/छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस समर कैम्प के दौरान विभिन्न गतिविधियॉ संचालित की जा रहीं है, जिसमें स्पोकन इंग्लिश, कम्प्यूटर क्लास, म्यूजिक क्लॉस, डांस क्लॉस, योग क्लॉस, आर्ट एण्ड क्राफ्ट क्लॉस के साथ इनडोर एवं आउटडोर गेम्स आयोजित हुए। जिससे बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सके।
संस्था प्राचार्य श्री एच.एस. परमार द्वारा बताया गया कि हमारी संस्था द्वारा समर कैम्प में आने के लिए स्थानीय क्षैत्र के विभिन्न गॉवों से निःषुल्क वाहनो का संचालन किया जा रहा है। जिसमें किसी भी विद्यालय का विद्यार्थी निःशु ल्क आकर समर कैम्प में भाग ले सकता है।
समर कैम्प में भाग लेने वाले छात्र/छात्राओं की उम्र 03वर्ष से 14वर्ष तक निर्धारित है।.