# Pradesh Ka Gaurav > Latest & Breaking News Updates In Hindi ## Posts - [मुख्यमंत्री धामी ने नगला तराई रोड हर्षु इंक्लेव में सुमित गुम्बर के आवास पहुँचकर सार्वजनिक लोहड़ी समारोह में प्रतिभाग किया](https://pradeshkagaurav.com/?p=131194): देहरादून , 14 जनवरी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नगला तराई रोड हर्षु इंक्लेव में सुमित गुम्बर के आवास पहुँचकर सार्वजनिक लोहड़ी समारोह में प्रतिभाग किया। उन्होंने सभी को लोहड़ी पर्व की बधाई व शुभकामनायें दीं। कार्यक्रम में मेयर दीपक बाली, विकास शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, दर्जा मंत्री उत्तम दत्ता,पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, डॉ प्रेम सिंह राणा,ब्लॉक प्रमुख सरिता राणा, जिला अध्यक्ष कमल जिन्दल, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा, वी सी जय किशन, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ उत्तम सिंह नेगी,सीएमओ डॉ के के … - [मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पतंग उड़ाकर किया पतंग उत्सव का शुभारंभ -पतंगों की प्रदर्शनी का किया अवलोकन](https://pradeshkagaurav.com/?p=131191): जयपुर, 14 जनवरी। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को मकर संक्रांति के पर्व पर जल महल की पाल पर पतंग उत्सव (काइट फेस्टिवल) का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्वयं भी पतंग उड़ाकर मकर संक्रांति पर्व की परंपरा में सहभागिता निभाई। मुख्यमंत्री ने इसके बाद ऑपरेशन सिंदूर की थीम पर आधारित पतंगों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने लोक-कलाकारों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति के पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व हमारी समृद्ध संस्कृति एवं परंपरा का प्रतीक है। पतंग महोत्सव जैसे आयोजन प्रदेश की … - [प्रभारी मंत्री बिश्नोई की अध्यक्षता में हुआ जनसंवाद का आयोजन -पालडी एम में प्रभारी मंत्री ने सुनी ग्रामीणों की परिवेदनाएं](https://pradeshkagaurav.com/?p=131185): जयपुर, 14 जनवरी। प्रभारी मंत्री के.के. विश्नोई की अध्यक्षता में सिरोही जिले के पालडी एम. में रात्रि चौपाल एवं जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ। उन्होंने रात्रि चौपाल में आमजन की परिवेदनाओं को सुना और संबंधित को निस्तारण के लिए निर्देशित किया। प्रभारी मंत्री ने कहा कि आमजन के समस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण राज्य सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि वीबीजीरामजी गांवों को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाने का एक सशक्त माध्यम है इससे गांवों में प्रगति का पथ अग्रसर होगा। वीबीजीरामजी से भारत के विकसित भारत में बदलने की संकल्पना सत्य सिद्ध होगी। गांव मजबूत होंगे … - [16 को राजगढ़ में होगा विराट हिन्दू सम्मेलन, नगर में जन-जागरण की अलख](https://pradeshkagaurav.com/?p=131186):     राजगढ़। नगर की गायत्री बस्ती में आगामी शुक्रवार, 16 जनवरी 2026 को विराट हिन्दू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह ऐतिहासिक सम्मेलन दोपहर 12 बजे से स्टेडियम प्रांगण, राजगढ़ में संपन्न होगा। इस पावन अवसर पर नगर को संत सानिध्य का लाभ प्राप्त होगा, जहाँ महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 ईश्वरानंद ब्रह्मचारी (उत्तम स्वामी जी महाराज) का सान्निध्य सभी श्रद्धालुओं को प्राप्त होगा।   सम्मेलन की तैयारियाँ पिछले कई दिनों से पूरे नगर में जोरों पर हैं। आयोजन को सफल बनाने हेतु विभिन्न बैठकों के साथ-साथ धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला निरंतर चल रही है। … - [आबकारी विभाग राजगढ़ की सघन कार्रवाई भारी मात्रा में अवैध शराब ज़ब्त](https://pradeshkagaurav.com/?p=131182): राजगढ़ विशेष अभियान के तहत कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी श्री रीतेश लाल एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री शैलेंद्र वर्मा एवं श्री दिलीप कुमार भादे के नेतृत्व में जिले मे अवैध मदिरा के निर्माण, धारण, संग्रहण, विक्रय व परिवहन के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अवैध मदिरा बरामद कर कार्यवाही की गई। ब्यावरा वृत्त प्रभारी श्री दीपक राजपूत द्वारा वृत्त ब्यावरा क्षेत्र के ग्राम मानकी, नापानेरा कंजर अड्डा, नेताहाड़ी, सुठालिया, तोड़ी, गंगाहोने, भावास, तलावली, पहाड़गढ रोड, मऊ पठार एवं अन्य संदिग्ध स्थलो पर दबिश दे कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा … - [ 10वां सशस्त्र बल वेटरन्स दिवस मनाया गया](https://pradeshkagaurav.com/?p=131179):     राजगढ़ 10वां सशस्त्र बल वेटरन्स दिवस बुधवार को कलेक्‍ट्रेट सभागार में गरिमापूर्ण रूप से मनाया गया। इस अवसर पर देश की रक्षा में योगदान देने वाले पूर्व सैनिकों के शौर्य, बलिदान और सेवा को सम्मानपूर्वक स्मरण किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से नागरिकों को सशस्त्र बलों एवं पूर्व सैनिकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का संदेश दिया गया। जिला/संस्था स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों में अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों की सहभागिता रही।   साथ ही शहीद मनिष विश्‍वकर्मा पिता श्री सिद्धनाथ विश्‍वकर्मा ग्राम खुजनेर, श‍हीद हरिओम नागर पिता श्री दुर्गा प्रसाद नागर ग्राम टुटीयाहेडी, शहीद दिनेश सिंह सौनगरा पिता … - [मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से वीर शहीद दीपक भारद्वाज स्मृति समिति के सदस्यों की सौजन्य मुलाकात](https://pradeshkagaurav.com/?p=131173): रायपुर 14 जनवरी 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में कीर्ति चक्र विजेता वीर शहीद दीपक भारद्वाज स्मृति समिति के सदस्यों ने सौजन्य मुलाकात की। समिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को वीर अमर शहीद दीपक भारद्वाज की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री श्री साय ने वीर शहीद दीपक भारद्वाज के अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान को नमन करते हुए कहा कि उनका जीवन और कर्तव्यनिष्ठा देश एवं प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि शहीदों का सम्मान करना और उनके बलिदान … - [श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन की पत्रकारवार्ता के प्रमुख बिंदु](https://pradeshkagaurav.com/?p=131175): श्रम विभाग की गतिविधियों एवं उपलब्धियों के संबंध में श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन द्वारा आज प्रेस वार्ता में जानकारी दी गई कि विभाग के अधीन मंडलों द्वारा विगत 02 वर्षो में 11.40 लाख श्रमिकों का पंजीयन किया गया, जिसमें लगभग 9.4 लाख निर्माण श्रमिक, 1.39 लाख असंगठित श्रमिक एवं 98 हजार संगठित श्रमिक शामिल है। विभाग के अधीन मंडलों द्वारा संचालित कुल 71 योजनाओं में विगत 02 वर्षों में 29,55,254 श्रमिकों को 804.77 करोड़ राशि से लाभान्वित किया गया है, जिसमें से 28,49,167 निर्माण श्रमिकांे को लगभग रूपये 653.75 करोड़, 91,595 असंगठित श्रमिकों लगभग रूपये 143.77 करोड़, एवं 14,592 … - [मुख्यमंत्री से भारतीय वन सेवा 2024 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों ने की मुलाकात](https://pradeshkagaurav.com/?p=131177): रायपुर 14 जनवरी 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से मंत्रालय महानदी भवन में भारतीय वन सेवा के 2024 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रशिक्षु अधिकारियों को भारतीय वन सेवा में नियुक्ति होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। प्रशिक्षु अधिकारियों में छत्तीसगढ़ के दुर्ग एवं दंतेवाड़ा जिले के दो अधिकारी भी शामिल हैं। प्रशिक्षु अधिकारियों से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ का 44 प्रतिशत भू-भाग वनों से आच्छादित है। यहां न सिर्फ समृद्ध वन्य जीवन है बल्कि वनों से हमारे बहुसंख्यक नागरिकों की आजीविका और सामाजिक जीवन जुड़ा हुआ है। … - [टोनाटार सोसायटी में विक्रेता की कालाबाजारी आई सामने,](https://pradeshkagaurav.com/?p=131166): रूपेश वर्मा / प्रदेश का गौरव अर्जुनी। मुख्यमंत्री खाद्यान्न योजना में मिलने वाले राशन में सीधे हितग्राहियों से कालाबाजारी करने का मामला सामने आया है। जहां राशन दुकान संचालक सेल्समैन के द्वारा 17 रुपए प्रति किलो में बिकने वाले शक्कर को राशन कार्डधारियों से 20 रूपये प्रति किलो की दर में बेच रहे हैं। वही हद तो तब हो गई जब दुकान संचालक सेल्समैन के द्वारा ग्रामीणों को अंधेरे में रखते हुए हर माह हितग्राहियों को मिलने वाले शक्कर को एक माह वितरण नहीं किया गया। ग्रामीण एवं हितग्राहियों ने ऐसे भ्रष्ट सेल्समेन के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही की … - [​पुरानी यादों के आंगन में लौटे अर्जुनी स्कूल के पूर्व छात्र भोरमदेव की गोद में मनाया रजत जयंती मिलन समारोह](https://pradeshkagaurav.com/?p=131159): अर्जुनी। बलौदाबाजार विकासखंड के ग्राम पंचायत अर्जुनी स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के सत्र 2000-01 के पूर्व छात्र-छात्राओं ने अपनी दोस्ती के 25 वर्ष पूर्ण होने पर ‘रजत जयंती सह-मिलन कार्यक्रम’ का भव्य आयोजन किया।सोमनाथ धाम और ऐतिहासिक भोरमदेव की पावन धरा पर आयोजित इस कार्यक्रम में 35 साथियों का जत्था शामिल हुआ, जहाँ पुरानी यादें ताज़ा होने के साथ-साथ भविष्य के लिए नई प्रेरणा साझा की गई । सोमनाथ दर्शन से हुई यात्रा की शुरुआत ​कार्यक्रम का शुभारंभ बलौदाबाजार के पावन धाम सोमनाथ मंदिर में दर्शन के साथ हुआ। सुबह 11 बजे साथियों का जत्था रवाना होकर दोपहर 1 … - [समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल (सक्षम) , छत्तीसगढ़ प्रांत द्वारा रायपुर में एलटीएस (Altius) कंपनी के सहयोग से एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।](https://pradeshkagaurav.com/?p=131153): समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल (सक्षम) , छत्तीसगढ़ प्रांत द्वारा रायपुर में एलटीएस (Altius) कंपनी के सहयोग से एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। बलौदाबाजार।लाइवलीहुड ऑन व्हील्स (सक्षम- एक नई उड़ान) अभियान के तहत, 58 जरूरतमंद अस्थिबाधित दिव्यांगजनों को निशुल्क नियोमोशन ई- ट्राइ साइकिलें वितरित की गईं।दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण हेतु श्रीराम मंदिर स्थित वाल्मीकि सभागार वी.आई. पी. रोड रायपुर में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ शासन के सचिव भुवनेश यादव, आईएएस अधिकारी, देवव्रत सिरमौर आईपीएस अधिकारी, उज्जवल पौडवाल प्रशासनिक अधिकारी, सक्षम के प्रांत अध्यक्ष डॉ सुरेंद्र शुक्ला, प्रांत सचिव अनूप … - [भौतिक सत्यापन में 124 क्विंटल धान कम मिला, धान खरीदी प्रभारी पर एफआईआर दर्ज](https://pradeshkagaurav.com/?p=131149): बलौदाबाजार। जिले में पारदर्शितापूर्ण धान खरीदी सुनिश्चित करने जिला प्रशासन द्वारा चाक -चौबंद व्यवस्था की गई है। बिचौलियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। इसी कड़ी में कलेक्टर दीपक सोनी के. निर्देश पर भौतिक सत्यापन में 124 क्विंटल धान की कमी पाए जाने पर धान खरीदी प्रभारी पर ऋषि कुमार शर्मा पर सख्त कार्यवाही करते हुए एफआईआर दर्ज कराई गई है।DocScanner 13-Jan-2026 9-19 pm प्राप्त जानकारी के 5 जनवरी को निरीक्षण के द्वारा उपार्जन केन्द्र मनोहरा का भौतिक सत्यापन किया गया।भौतिक सत्यापन के दौरान उपार्जन केन्द्र में कुल 124.80 क्वींटल (313 कक्षा) धान कीमत राशि 295651.20 रुपये की कमी पाया … - [रायपुर को मेट्रो सिटी के रूप में विकसित करेगी सरकार: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय](https://pradeshkagaurav.com/?p=131146): बढ़ते शहरीकरण के अनुरूप विकास कार्यों और मूलभूत सुविधाओं से जुड़े अधोसंरचनाओं को समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश रायपुर शहर विकास के रोडमैप पर हुई व्यापक चर्चा: रेल्वे,नगर निगम एवं लोक निर्माण विभाग बेहतर समन्वय कर विकास कार्य की गति में लाए तेजी रायपुर शहर एवं आसपास स्थित क्षेत्रो के समग्र विकास को लेकर मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक कनेक्टिविटी,शिक्षा,स्वास्थ्य,रोजगार, सड़क, पेयजल, बिजली और संचार जैसी मूलभूत सुविधाओं पर विशेष फोकस रायपुर, 13 जनवरी 2026/रायपुर शहर के विकास में धन की कोई कमी आड़े नहीं आएगी। राज्य सरकार जनादेश और जनभावना के अनुरूप रायपुर को मेट्रो … - [धान उपार्जन व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने राज्यभर में सघन कार्रवाई](https://pradeshkagaurav.com/?p=131138): धमतरी जिले के मोहदी समिति प्रबंधक एवं आपरेटर सेवा से बर्खास्त अवैध परिवहन, भंडारण एवं मिलिंग अनियमितताओं पर प्रशासन सख्त, कई जिलों में बड़ी कार्रवाई रायपुर, 13 जनवरी 2026/ धमतरी जिले में धान उपार्जन में गंभीर अनियमितता पाए जाने पर प्राथमिक कृषि सहकारी साख समिति मर्यादित मोहदी के आपरेटर एवं समिति प्रबंधक को सेवा से पृथक कर दिया गया है। प्रशासन की टीम द्वारा उक्त समिति में धान उपार्जन की व्यवस्था के निरीक्षण के दौरान मिलावटयुक्त धान, टोकन का दुरुपयोग एवं अवैध रूप से धान बेचने का मामला पकड़ में आया था। गौरतलब है कि राज्य में समर्थन मूल्य पर … - [चिचाड़ी पंचायत सचिव हीरामन मरकाम निलंबित](https://pradeshkagaurav.com/?p=131140): प्रधानमंत्री आवास में गड़बड़ी का मामला रायपुर, 13 जनवरी 2026/ प्रधानमंत्री आवास योजना के क्रियान्वयन में गंभीर अनियमितता पाए जाने पर कोण्डागांव जिले की जनपद पंचायत बड़ेराजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत चिचाड़ी के सचिव श्री हीरामन मरकाम तत्काल प्रभाव से निलंबित कर उनके विरुद्ध विभागीय जांच की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। कलेक्टर जनदर्शन में प्राप्त शिकायत के आधार पर गठित जांच दल द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन में प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि के दुरुपयोग का मामला पकड़ में आया। जिसके चलते पंचायत सचिव को छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा (आचरण) नियम, 1998 तथा छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा (अनुशासन एवं अपील) नियम, 1999 के … - [समर्थन मूल्य पर धान खरीदी में पारदर्शिता सुनिश्चित करने राज्यभर में सख्त कार्रवाई](https://pradeshkagaurav.com/?p=131142): 30 हजार क्विंटल से अधिक अवैध धान जब्त, 86 से अधिक वाहन पकड़े गए रायपुर, 13 जनवरी 2026/ छत्तीसगढ़ राज्य में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष और किसान हितैषी बनाए रखने के उद्देश्य से राज्य शासन के निर्देश पर जिलों में धान के कोचियों, बिचौलियों एवं अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन द्वारा धान के अवैध परिवहन, भंडारण, खपत एवं उपार्जन केंद्रों में पुराने अथवा गैरकानूनी धान की बिक्री के प्रयासों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में 13 जनवरी 2026 … - [खरोरा में मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा- समोदा बैराज निर्माण में गति, बायपास रोड और गौरव पथ का निर्माण](https://pradeshkagaurav.com/?p=131144): मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में सीएम ट्रॉफी ऑल इंडिया फुटबॉल चैंपियनशिप का भव्य समापन 9 राज्यों की 16 टीमों को पछाड़कर छत्तीसगढ़ की रामकृष्ण मिशन, नारायणपुर टीम बनी चैंपियन रायपुर, 13 जनवरी 2026। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज रायपुर जिले के खरोरा में आयोजित सीएम ट्रॉफी ऑल इंडिया फुटबॉल चैंपियनशिप के भव्य समापन समारोह के अवसर पर क्षेत्रवासियों के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की। मुख्यमंत्री श्री साय ने समोदा बैराज के निर्माण कार्य में तेजी लाने, खरोरा में बायपास रोड तथा गौरव पथ के निर्माण की घोषणा की। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि … - [रणनीतिक संचार और एआई से जनसंपर्क को मिलेगा नया आयाम](https://pradeshkagaurav.com/?p=131134): जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों के लिए दो दिवसीय राज्य स्तरीय कौशल संवर्धन कार्यशाला का आयोजन आधुनिक तकनीकों और टूल्स से अपने दायित्वों का अधिक प्रभावी ढंग से निर्वहन कर सकेंगे जनसंपर्क अधिकारी – श्री पंकज झा रायपुर. 13 जनवरी 2026. बदलते मीडिया परिदृश्य में प्रभावी, विश्वसनीय और समयबद्ध संचार आज जनसंपर्क की सबसे बड़ी चुनौती है। इसी दृष्टि से आयोजित जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों की दो दिवसीय राज्य स्तरीय कौशल संवर्धन कार्यशाला के दूसरे दिन आज रणनीतिक संचार, प्रशासनिक भूमिका और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के व्यावहारिक उपयोग पर व्यापक एवं गहन मंथन किया गया। कार्यशाला में अधिकारियों ने प्रशिक्षण देने … - [झगराखाण्ड में हुआ वार्डों का महासंग्राम, वार्ड क्रमांक 11 ने जीता क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब।](https://pradeshkagaurav.com/?p=131136): स्वास्थ्य मंत्री ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह। एमसीबी। झगराखाण्ड नवयुवक समिति के तत्वावधान में झगराखाण्ड नगर में “वार्डों का महासंग्राम” के अंतर्गत भव्य क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में नगर के विभिन्न वार्डों की टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला वार्ड क्रमांक 2 और वार्ड क्रमांक 11 के मध्य खेला गया जिसमें रोमांचक और संघर्षपूर्ण खेल के बाद वार्ड क्रमांक 11 ने जीत दर्ज करते हुए प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया।इस क्रिकेट प्रतियोगिता में नगर के 15 वार्डों की टीमों के साथ प्रेसिडेंट इलेवन की टीम ने भी हिस्सा लिया। इस प्रकार कुल … - [वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग को मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार में दो सम्मान](https://pradeshkagaurav.com/?p=131124): रायपुर,13 जनवरी 2026/ छत्तीसगढ़ के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग को वर्ष 2025–26 के मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार में दो प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त हुए हैं। विभाग को यह सम्मान अपनी दो महत्वपूर्ण और नवाचार आधारित पहल FDS 2.0 (ई-कुबेर डिजिटल पेमेंट सिस्टम) तथा वन्यजीव (हाथी) ट्रैकिंग एवं अलर्ट प्रणाली के उत्कृष्ट क्रियान्वयन के लिए दिया गया है। FDS 2.0 (eKuber डिजिटल पेमेंट सिस्टम) भुगतान व्यवस्था में पारदर्शिता और तेजी FDS 2.0 एक आधुनिक डिजिटल भुगतान प्रणाली है, जिसके माध्यम से वन विभाग की सभी वित्तीय गतिविधियाँ ई-कुबेर प्लेटफ़ॉर्म से सीधे जुड़ी हैं। इस व्यवस्था से भुगतान प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल हो … - [रायपुर साहित्य उत्सव 2026 की तैयारियों को अंतिम रूप देने की कवायद, व्यवस्थाओं को लेकर हुई समीक्षा बैठक](https://pradeshkagaurav.com/?p=131126): नवा रायपुर स्थित संवाद भवन में रायपुर साहित्य उत्सव आयोजन समिति की बैठक आयोजित पुरखौती मुक्तांगन में 23 से 25 जनवरी तक आयोजित होगा रायपुर साहित्य उत्सव रायपुर, 13 जनवरी 2026/ रायपुर साहित्य उत्सव 2026 के रूप में छत्तीसगढ़ की राजधानी में शब्दों और विचारों का एक भव्य उत्सव आकार ले रहा है। इस प्रतिष्ठित आयोजन की तैयारियों को लेकर नवा रायपुर स्थित संवाद भवन में आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। तय हुई आयोजन की रूपरेखा इस अवसर पर आयोजन की रूपरेखा, अतिथियों की सहभागिता, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, साहित्यिक सत्रों तथा प्रचार-प्रसार की प्रगति की विस्तार से … - [मजदूर से ‘राजमिस्त्री’ का सफर](https://pradeshkagaurav.com/?p=131128): संवेदनशील शासन की पहल से सुकमा के श्रमिकों को मिली नई पहचान रायपुर, 13 जनवरी 2026/ छत्तीसगढ़ सरकार की संवेदनशील, समावेशी और जनकल्याणकारी सोच का प्रभाव अब सुदूर और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में भी स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य शासन का उद्देश्य केवल योजनाओं का क्रियान्वयन नहीं, बल्कि आमजन के जीवन में सम्मानजनक बदलाव लाना है। इसी सोच का जीवंत उदाहरण सुकमा जिले में देखने को मिल रहा है, जहां मनरेगा के अकुशल श्रमिक अब कुशल राज मिस्त्री बनकर आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ा रहे हैं। जिला प्रशासन द्वारा पंचायत … - [खिलचीपुर कांग्रेस पार्षद घनश्याम गुप्ता 6 वर्ष के लिए निष्कासित](https://pradeshkagaurav.com/?p=131121):     राजगढ़। जिला कांग्रेस कमेटी की अनुशासन समिति की बैठक पूर्व विधायक धूल सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में पार्टी विरोधी गतिविधियों को गंभीरता से लेते हुए नगरपालिका खिलचीपुर के वार्ड क्रमांक 11 से कांग्रेस पार्षद घनश्याम गुप्ता को पार्टी से 6 वर्ष के लिए निष्कासित करने का निर्णय लिया गया। अनुशासन समिति ने सर्वसम्मति से यह कार्रवाई करते हुए स्पष्ट किया कि पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों एवं अनुशासन के विरुद्ध आचरण किसी भी स्तर पर स्वीकार्य नहीं है। समिति के निर्णय की जानकारी संबंधित पदाधिकारियों को प्रेषित कर दी गई है। - [राजगढ़ पुलिस कंट्रोल रूम में एसपी की प्रेस वार्ता अंतर्राज्यीय ट्रक धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़, 30.60 लाख का मशरूका जब्त](https://pradeshkagaurav.com/?p=131117): राजगढ़। राजगढ़ जिला पुलिस कंट्रोल रूम में पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी (भा.पु.से.) ने प्रेस वार्ता आयोजित कर अंतर्राज्यीय ट्रक धोखाधड़ी गिरोह के खुलासे की संपूर्ण जानकारी दी। एसपी ने बताया कि यह गिरोह योजनाबद्ध तरीके से ट्रक मालिकों को झांसा देकर वाहन हड़पता था और बाद में उन्हें काटकर कबाड़ में बेच देता था। पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गिरोह के 6 आरोपियों को गिरफ्तार/प्रोडक्शन वारंट/पीआर पर प्राप्त किया गया है। वर्तमान प्रकरण व दर्ज धाराएं थाना लीमाचौहान फरियादी बीरम सिंह पिता भागीरथ वर्मा से आईसर ट्रक क्रमांक DD-01-G-9211 को किश्तों में भुगतान के आश्वासन पर लिया गया, न तो … - [छत्तीसगढ़ में आईपीएल की तैयारी: मुख्यमंत्री साय को आरसीबी का जर्सी भेंट](https://pradeshkagaurav.com/?p=131130): रायपुर में आईपीएल आयोजन की पहल: मुख्यमंत्री श्री साय को आरसीबी का विशेष आमंत्रण रायपुर 13 जनवरी 2026/रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की ओर से मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को टीम का आधिकारिक जर्सी भेंट कर रायपुर में प्रस्तावित आईपीएल मैच के आयोजन के लिए औपचारिक रूप से आमंत्रित किया गया। इस अवसर पर आरसीबी के वाइस प्रेसिडेंट श्री राजेश मेनन तथा भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के संयुक्त सचिव श्री प्रभतेज सिंह भाटिया उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल आयोजनों से युवाओं में … - [बस्तर अंचल से सतत संवाद, विकास और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार से मजबूत होगा जनविश्वास : मुख्यमंत्री साय](https://pradeshkagaurav.com/?p=131132): बस्तर के समग्र विकास को लेकर मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक डबल इंजन सरकार में बस्तर का हो रहा है सर्वांगीण विकास, विशेष केंद्रीय सहायता के लिए ठोस पहल नक्सल उन्मूलन के साथ विकास के रोडमैप पर हुई व्यापक चर्चा सचिवों को बस्तर क्षेत्र का दौरा कर योजनाओं की जमीनी प्रगति की समीक्षा के निर्देश कनेक्टिविटी, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, सड़क, पेयजल, बिजली और संचार जैसी मूलभूत सुविधाओं पर विशेष फोकस रायपुर 13 जनवरी 2025/ छत्तीसगढ़ के विकास में लंबे समय से सबसे बड़ी बाधा रहे नक्सलवाद का अंत अब निर्णायक चरण में पहुँच चुका है।प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र … - [नॉर्थन वेस्टर्न रेलवे मुख्यालय में अल्पवेतनभोगी कर्मचारियों को गर्म लोई वितरण](https://pradeshkagaurav.com/?p=131112):   जयपुर | नॉर्थन वेस्टर्न रेलवे हेडक्वार्टर में टीम मित्राय फाउंडेशन के सहयोग से अल्पवेतन एवं संविदा पर कार्यरत कर्मचारियों को भीषण ठंड से राहत देने हेतु गर्म लोई का वितरण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रेलवे के सीपीआरओ कैप्टन शशि किरण ने की। उन्होंने कहा कि ठंड के मौसम में मित्राय फाउंडेशन द्वारा किया जा रहा यह सेवा कार्य मानव सेवा को समर्पित एक सराहनीय और पुण्य पहल है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त आईएएस के.के. सिंघल रहे। उन्होंने सामाजिक सरोकारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समाज के कमजोर वर्गों की पीड़ा को समझकर यथासंभव सहायता करना ही … - [मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी में बाल विवाह रोकथाम की दिलाई शपथ](https://pradeshkagaurav.com/?p=131108): 20 हजार लोगों ने एक साथ शपथ लेकर बनाया विश्व रिकॉर्ड रायपुर, 12 जनवरी 2025/ जिला मुख्यालय बालोद के समीप ग्राम दुधली में आयोजित देश की प्रथम राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी के समापन अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति की रोकथाम के लिए जनभागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उपस्थित रोवर-रेंजरों, स्काउट-गाइड एवं जनसमुदाय को शपथ दिलाई। इस अवसर पर एक साथ 20 हजार से अधिक लोगों द्वारा बाल विवाह रोकथाम की शपथ लेकर गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड्स में बालोद जिले का नाम दर्ज कराया गया, जो बालोद जिले के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि … - [राज्य के 8 युवाओं और एक संगठन को मिला छत्तीसगढ़ युवा रत्न सम्मान](https://pradeshkagaurav.com/?p=131110): खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री ने युवाओं को किया सम्मानित दृढ़ इच्छाशक्ति, परिश्रम और समर्पण से अपने लक्ष्यों की ओर बढ़े युवा – श्री विष्णु देव साय रायपुर. 12 जनवरी 2026. मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले राज्य के आठ युवाओं तथा धमतरी जिले के युवा स्टार सेवा समिति खुरतुली को आज राष्ट्रीय युवा दिवस पर सम्मानित किया। उन्होंने खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आज रायपुर के नवीन विश्राम भवन में आयोजित युवा रत्न सम्मान समारोह में सामाजिक, सांस्कृतिक, साहित्यिक, शैक्षणिक, खेल एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट … - [युवा राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति-उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा](https://pradeshkagaurav.com/?p=131106): राष्ट्रीय युवा दिवस पर युवाओं में देशभक्ति और नेतृत्व का संचार बलौदाबाजार–भाटापारा में युवा संवाद कार्यक्रम, 900 से अधिक युवाओं की सहभागिता रायपुर, 12 जनवरी 2026/ छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के माध्यम से राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर बलौदाबाजार–भाटापारा जिले में जिला स्तरीय युवा संवाद एवं नेतृत्व विकास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्र निर्माण की भावना, सामाजिक दायित्व और नेतृत्व क्षमता का विकास करना रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंकराम वर्मा उपस्थित रहे। उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए … - [मीडिया के सभी माध्यमों का प्रयोग कर जनसंपर्क अधिकारी अपने कार्य को बना सकते हैं प्रभावशाली: आयुक्त डॉ. रवि मित्तल](https://pradeshkagaurav.com/?p=131102): एआई टेक्नालॉजी के उपयोग से कम एफर्ट में होगा ज्यादा काम जनसम्पर्क की नई चुनौतियाँ: जनसंपर्क अधिकारियों की दो दिवसीय राज्य स्तरीय कौशल संवर्धन कार्यशाला का शुभारंभ रायपुर, 12 जनवरी 2026/ मुख्यमंत्री के संयुक्त सचिव एवं जनसंपर्क विभाग के आयुक्त डॉ. रवि मित्तल ने कहा कि जनसंपर्क अधिकारी एक्सक्लूजिव स्टोरी तैयार करें और इसके व्यापक प्रचार के लिए मीडिया के सभी माध्यमों का उपयोग करें। उन्होंने कहा कि जिन अधिकारियों की स्टोरी नेशनल और स्टेट लेवल पर प्रकाशित होगी, उन्हें प्रोत्साहन स्वरूप सम्मानित किया जाएगा। आयुक्त डॉ. मित्तल नवा रायपुर स्थित संवाद के ऑडिटोरियम में जनसम्पर्क की नई चुनौतियां विषय … - [स्काउट एक जीवन पद्धति है, जो हमें चुनौतियों से जूझना सिखाती है – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय](https://pradeshkagaurav.com/?p=131104): बालोद के ग्राम दुधली में प्रथम राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी का भव्य एवं ऐतिहासिक समापन रायपुर 12 जनवरी 2026/स्काउट जीवन जीने की एक पद्धति है, जो व्यक्ति को कठिन परिस्थितियों में भी आत्मनिर्भर बनना, टीम भावना से कार्य करना और समाज के लिए समर्पित रहना सिखाती है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज बालोद जिले के ग्राम दुधली में आयोजित प्रथम राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी के भव्य समापन समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए यह बात कही। मुख्यमंत्री श्री साय ने देश के विभिन्न राज्यों से पधारे रोवर-रेंजरों एवं स्काउट-गाइड्स का भगवान श्रीराम के ननिहाल और माता शबरी … - [मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने ग्लोबल एआई इंपैक्ट सम्मेलन का लखनऊ में किया शुभारम्भ](https://pradeshkagaurav.com/?p=131098): लखनऊ :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ में ग्लोबल एआई इंपैक्ट सम्मेलन 2026 के अंतर्गत उत्तर प्रदेश एआई एवं स्वास्थ्य नवाचार सम्मेलन का शुभारंभ किया। इस अवसर पर केंद्रीय वाणिज्य, उद्योग, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितिन प्रसाद भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि समावेशी विकास के लिए नीति को नवाचार से जोड़ना ज़रूरी है। उन्होंने कहा कि यूपी एआई मिशन के तहत लगभग 2000 करोड़ रुपये के कार्यक्रम अगले तीन वर्षों में लागू किए जाएंगे, जो प्रदेश को स्वास्थ्य सेवाओं में एआई के प्रयोग में देश में अग्रणी राज्य के रूप में … - [राष्ट्रीय युवा दिवस पर मुख्यमंत्री ने कहा- युवा शक्ति को मज़बूत कर के ही विश्वगुरू के रूप में स्थापित होगा भारत](https://pradeshkagaurav.com/?p=131095): लखनऊ : स्वामी विवेकानंद की जयंती पर प्रदेशभर में आज विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में आयोजित राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम में युवाओं को राज्य स्तरीय विवेकानंद यूथ अवॉर्ड से सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने खेलो इंडिया के अंतर्गत 5 मल्टीपर्पज हॉल का लोकार्पण और 3 ग्रामीण स्टेडियम का शिलान्यास भी किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने भारत की संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना को वैश्विक मंच पर पहचान दिलाई। श्री योगी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद की दी हुई प्रेरणा को … - [औरंगाबाद गोल्ड कप फूटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में दुर्गापुर की टीम विजयी](https://pradeshkagaurav.com/?p=131090): औरंगाबाद : औरंगाबाद गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में पश्चिम बंगाल की दुर्गापुर टीम ने छत्तीसगढ़ की टीम को 5-3 पेनाल्टी शूटआउट से हराकर विजेता बनने का गौरव हासिल किया। औरंगाबाद स्टेडियम में रविवार को खेले गए रोमांचक और संघर्षपूर्ण मैच में छत्तीसगढ़ की टीम ने 15वें मिनट में पहला गोल कर बढ़त बनाई। 40वें मिनट में छत्तीसगढ़ ने दूसरा गोल दागकर 2-0 की बढ़त ले ली। मध्याह्न के बाद दुर्गापुर ने 70वें मिनट में पहला गोल कर स्कोर 2-1 कर दिया। इसके बाद 85वें मिनट में दुर्गापुर ने दूसरा गोल कर मैच को 2-2 से टाई पर ला … - [हल्द्वानी में किसान द्वारा आत्महत्या किए जाने के गंभीर प्रकरण को मुख्यमंत्री ने अत्यंत संवेदनशीलता से लेते हुए कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत को मजिस्ट्रेट जांच के निर्देश दिए हैं](https://pradeshkagaurav.com/?p=131088): देहरादून : ऊधमसिंह नगर जनपद के काशीपुर निवासी एक किसान द्वारा हल्द्वानी में आत्महत्या किए जाने के गंभीर प्रकरण को मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने अत्यंत संवेदनशीलता से लेते हुए कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत द्वारा मजिस्ट्रेट जांच के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा है कि इस दुखद घटना के सभी तथ्यों और परिस्थितियों की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच सुनिश्चित की जाए, ताकि सच्चाई सामने आ सके और यदि किसी स्तर पर लापरवाही या दोष पाया जाता है तो संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा सके। मुख्यमंत्री श्री धामी ने इस संबंध में मुख्य सचिव श्री आनंद … - [बालोतरा प्रभारी एवं पशुपालन मंत्री ने सुनी जनता की राय— बजट पूर्व संवाद और रात्रि चौपाल में पहुंचे](https://pradeshkagaurav.com/?p=131085): जयपुर, 12 जनवरी। बालोतरा जिले के प्रभारी मंत्री व पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान मंत्री श्री जोराराम कुमावत ने रविवार रात को बालोतरा जिले की पंचायत समिति कल्याणपुर की ग्राम पंचायत पटाऊ खुर्द में बजट पूर्व संवाद कार्यक्रम और रात्रि चौपाल में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों से सीधा संवाद कर उनकी राय जानी। सर्वप्रथम आयोजकों ने अतिथियों का माला, साफा और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। संवाद सत्र के दौरान मंत्री श्री जोराराम कुमावत ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रत्येक जिले में बजट पूर्व संवाद आयोजित किए जा रहे हैं, जिनका उद्देश्य पूर्व बजट घोषणाओं … - [धौलपुर के चम्बल बाढ़ प्रभावित करीब 256 परिवारों को मिला भूमि का पट्टा— ऊँचाई वाले स्थान पर आवंटित प्लॉट में रह सकेंगे प्रभावित परिवार राजाखेड़ा के चीलपुरा में आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री ने सौपें पट्टे](https://pradeshkagaurav.com/?p=131082): जयपुर, 12 जनवरी। धौलपुर के राजाखेड़ा उपखंड के बाढ़ प्रभावित गांवों में रहने वाले 256 परिवारों को आवंटित भूमि के पट्टा वितरण कार्यक्रम का गृह राज्य मंत्री व धौलपुर प्रभारी मंत्री श्री जवाहर सिंह बेढ़म के विशिष्ट आतिथ्य में उपखण्ड राजाखेड़ा की ग्राम पंचायत चीलपुरा में आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों को संबोधित करते हुए श्री बेढ़म ने कहा कि उपखण्ड राजाखेड़ा के ग्रामीण वर्षो से बाढ़ का सामना करते आ रहे है। निचले क्षेत्रों में निवास करने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। सरकार की लोक कल्याणकारी योजना द्वारा हमेशा से लोगों की … - [विकास के साथ युवाओं के लिए खुलेंगे स्वरोजगार के नए द्वार – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय](https://pradeshkagaurav.com/?p=131091): रायपुर 12 जनवरी 2026/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज बालोद जिले के नगर पंचायत मुख्यालय गुण्डरदेही में 233 करोड़ रुपये की लागत से 103 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। इसमें ₹163.88 करोड़ के 61 कार्यों का भूमिपूजन तथा ₹69.82 करोड़ के 42 कार्यों का लोकार्पण शामिल है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने गुण्डरदेही में एक सर्वसुविधायुक्त सामुदायिक भवन के लिए ₹1 करोड़ तथा प्रत्येक वार्ड में विकास कार्यों हेतु ₹1 करोड़ की घोषणा भी की। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि आज जिन विकास कार्यों का लोकार्पण शिलान्यास किया गया है, वे सिर्फ इमारतें नहीं, बल्कि अवसरों … - [बिना निविदा करोड़ों की खरीदी, प्राचार्य व अधिकारी निलंबित](https://pradeshkagaurav.com/?p=131078): रायपुर, 12 जनवरी 2026/ छत्तीसगढ़ के उच्च शिक्षा विभाग में शासकीय खरीदी नियमों के उल्लंघन से जुड़े गंभीर प्रकरणों पर शासन द्वारा त्वरित और कठोर कार्रवाई लगातार की जा रही है। विश्वविद्यालयों एवं शासकीय महाविद्यालयों में बिना निविदा प्रक्रिया अपनाए करोड़ों रुपये की खरीदी किए जाने की शिकायत विभिन्न माध्यम से प्राप्त हुई थी।विभागीय जांच में यह उजागर हुआ कि कुछ विश्वविद्यालयों और शासकीय महाविद्यालयों द्वारा बिना निविदा प्रक्रिया अपनाए बड़े पैमाने पर क्रय आदेश जारी किए गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय, बिलासपुर द्वारा 15 अप्रैल 2025 को एक ही दिन में लगभग 1 करोड़ रुपये … - [रायपुर में APEDA क्षेत्रीय कार्यालय से खुलेगा छत्तीसगढ़ के कृषि निर्यात का नया वैश्विक द्वार: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय](https://pradeshkagaurav.com/?p=131080): रायपुर 12 जनवरी 2026/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि रायपुर में कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (APEDA) के क्षेत्रीय कार्यालय का शुभारंभ छत्तीसगढ़ की कृषि अर्थव्यवस्था को वैश्विक मंच से जोड़ने वाला ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने कहा कि यह पहल प्रदेश के किसानों, एफपीओ (Farmer Producer Organisations) और निर्यातकों को सीधे अंतरराष्ट्रीय बाज़ार से जोड़कर राज्य की कृषि को नई ऊँचाई देगी। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि इंडिया इंटरनेशनल राइस समिट के मंच से शुरू हुई यह पहल छत्तीसगढ़ को उच्च-मूल्य कृषि निर्यात के नक्शे पर मजबूती से स्थापित करेगी। जीआई टैग प्राप्त विशिष्ट चावल … - [युवा संगम में रचा गया प्रदेश का नया रिकॉर्ड एक ही दिन में 10,112 युवाओं का चयन, 92 कंपनियों ने दिए रोजगार ऑफर](https://pradeshkagaurav.com/?p=131075):   लखन गुर्जर राजगढ़ | राष्ट्रीय युवा दिवस एवं स्वामी विवेकानंद जी की 163वीं जयंती पर सारंगपुर में आयोजित मेगा युवा संगम रोजगार मेला प्रदेश के लिए ऐतिहासिक साबित हुआ। एक ही दिन में 92 कंपनियों द्वारा 10 हजार 112 युवाओं का चयन कर उन्हें रोजगार से जोड़ा गया, जबकि अन्य कंपनियों का डाटा अभी प्राप्त होना शेष है। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती पूजन एवं कन्या पूजन के साथ हुआ। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तथा प्रभारी मंत्री चैतन्य काश्यप कार्यक्रम से जुड़े। मुख्यमंत्री ने संबोधन में कहा कि यह आयोजन युवाओं को स्वावलंबी बनाने की … - [युवा दिवस पर ग्राम सरेड़ी में “सृजन कार्यक्रम” का शुभारंभ, 88 किशोर-किशोरियों की सहभागिता](https://pradeshkagaurav.com/?p=131071): राजगढ़। युवा दिवस के अवसर पर पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार ग्राम सरेड़ी, थाना कोतवाली राजगढ़ क्षेत्र अंतर्गत शासकीय माध्यमिक विद्यालय परिसर में कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत किशोर सशक्तिकरण हेतु “सृजन कार्यक्रम” का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी (भा.पु.से.) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के.एल. बंजारे के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। कार्यक्रम उप पुलिस अधीक्षक महिला सुरक्षा शाखा/एसडीओपी राजगढ़ अरविंद सिंह राठौर के नेतृत्व में, महिला थाना प्रभारी राजगढ़ राधिका भगत (नोडल अधिकारी) तथा सूबेदार मधु रघुवंशी के समन्वय से संपन्न हुआ। इसमें 45 बालक एवं 43 बालिकाएं शामिल हुईं। इस प्रकार कुल 88 किशोर-किशोरियों ने कार्यक्रम में … - [मित्राय सेवा संकल्प के तहत लालगढ़ विद्यालय में 350 विद्यार्थियों को हुडी वितरण मानव सेवा का दिया संदेश](https://pradeshkagaurav.com/?p=131068): जयपुर।मित्राय सेवा संकल्प के तहत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लालगढ़, बस्सी में सर्दी से बचाव के लिए अध्ययनरत 350 छात्र-छात्राओं को हुडी का वितरण किया गया। सेवा, संवेदना और मानवता के भाव से आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों के चेहरों पर विशेष उत्साह और खुशी देखने को मिली।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रेलवे के सीपीआरओ कैप्टन शशि किरण ने कहा कि मानव सेवा सबसे बड़ा धर्म है। सभी धर्मों और पंथों से ऊपर उठकर निस्वार्थ भाव से दूसरों की सहायता करना ही सच्ची इंसानियत है। उन्होंने मित्राय फाउंडेशन की ओर से किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना करते हुए इसे … - [स्वामी विवेकानंद जयंती पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया नमन, युवाओं से राष्ट्र निर्माण में आगे आने का आह्वान](https://pradeshkagaurav.com/?p=131066): रायपुर 12 जनवरी 2026/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में स्वामी विवेकानंद के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ के मौके पर प्रदेश के युवाओं को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद का जीवन और विचार आज भी भारत की युवाशक्ति के लिए ऊर्जा, दिशा और आत्मविश्वास का सबसे बड़ा स्रोत हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने युवाओं को यह विश्वास दिया कि वे स्वयं अपने भविष्य के निर्माता हैं। उनके विचारों ने सेवा, आत्मबल और राष्ट्रप्रेम को जीवन … - [जनजातीय विकास को सांसद संकुल विकास परियोजना से मिलेगी गति- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय](https://pradeshkagaurav.com/?p=131064): रायपुर 12 जनवरी 2026/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित सांसद संकुल विकास परियोजना की समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि जनजातीय विकास को सांसद संकुल विकास परियोजना से गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि योजना के तहत लोगों को स्वरोजगार से जोड़ने महत्वपूर्ण पहल की जा रही है, इससे जनजातीय क्षेत्रों से पलायन पर रोक लगेगी। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने लगातार प्रयास किया जा रहा है। सांसद संकुल विकास परियोजना के तहत गांवों के क्लस्टर बना कर विकास … - [जनजातीय क्षेत्रों के समग्र विकास के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रही है सरकार : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय](https://pradeshkagaurav.com/?p=131062): प्राचीन संस्कृति और परंपराओं के संवर्धन में जनजातीय समाज की ऐतिहासिक भूमिका ‘जनजातीय गौरव पथ’ के निर्माण और महापुरुषों की प्रतिमाएं स्थापित करने की घोषणा गौरा पूजा एवं बैगा पुजेरी सम्मेलन में मुख्यमंत्री श्री साय की सहभागिता रायपुर 11 जनवरी 2026/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज कोरबा जिले के महर्षि वाल्मीकि आश्रम, आईटीआई रामपुर में आयोजित गौरा पूजा महोत्सव एवं बैगा पुजेरी सम्मेलन में शामिल हुए। उन्होंने गौरा-गौरी पूजन तथा बैगा पुजारी सम्मेलन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आदिवासी समाज का अपना गौरवशाली इतिहास, विशिष्ट संस्कृति और समृद्ध परंपराएं हैं। बैगा और पुजेरी समाज आज भी इन परंपराओं के … - [सृजन-2026: नन्हे सितारों की प्रतिभा से जगमगाया विलासा इंटरनेशनल, किड्ज़ प्री-स्कूल का वार्षिकोत्सव संपन्न](https://pradeshkagaurav.com/?p=131058): ​बुढार | संवाददाता मोहम्मद असलम बाबा  नगर के प्रतिष्ठित किड्ज प्री-स्कूल द्वारा ‘सृजन – रचनात्मकता का उत्सव’ थीम पर आधारित अपना भव्य वार्षिकोत्सव रविवार को विलासा इंटरनेशनल के परिसर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी अद्भुत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से न केवल दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया, बल्कि शिक्षा और संस्कारों के अनूठे संगम का जीवंत उदाहरण भी प्रस्तुत किया। ​विरासत को जीवित रख रहा है चमाड़िया परिवार: शिवेंद्र द्विवेदी समारोह के मुख्य अतिथि राष्ट्रपति पुरस्कृत शिक्षक शिवेंद्र कुमार द्विवेदी रहे। उनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती आशा चमाड़िया एवं अंजू अग्रवाल उपस्थित रहीं। … - [महर्षि महेश योगी के आध्यात्मिक योगदान को मुख्यमंत्री साय ने किया नमन](https://pradeshkagaurav.com/?p=131055): रायपुर 11 जनवरी 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने महर्षि महेश योगी की जयंती (12 जनवरी) के अवसर पर उन्हें नमन करते हुए कहा कि वे विश्वविख्यात आध्यात्मिक गुरु, दार्शनिक एवं योगाचार्य थे, जिन्होंने भावातीत ध्यान (ट्रान्सेंडेंटल मेडिटेशन) के माध्यम से भारत की प्राचीन वैदिक चेतना को वैश्विक पहचान दिलाई। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की पावन भूमि राजिम के समीप पांडुका ग्राम में जन्मे महर्षि महेश योगी ने भारतीय अध्यात्म को आधुनिक विज्ञान और वैश्विक संवाद से जोड़ते हुए मानव कल्याण का एक नया मार्ग प्रशस्त किया। उनका संपूर्ण जीवन साधना, अनुशासन और मानवता की सेवा … - [नए जिला चिकित्सालय को जल्द मिलेगी पुलिस चौकी की सौगात सुरक्षा व्यवस्था होगी मजबूत, निर्माण प्रक्रिया शुरू](https://pradeshkagaurav.com/?p=131035): राजगढ़ जिला चिकित्सालय के नवीन भवन में शीघ्र ही पुलिस चौकी की सुविधा मिलने जा रही है। इसके लिए अस्पताल परिसर में मुख्य चौराहे पर कैंटीन के समीप स्थान चिन्हित कर लिया गया है तथा निर्माण कार्य की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस चौकी के लिए बजट स्वीकृत हो चुका है, जिसके बाद जिला चिकित्सालय परिसर में चौकी निर्माण की औपचारिक प्रक्रिया शुरू की गई है। पुलिस चौकी स्थापित होने से अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ होगी और मरीजों, उनके परिजनों व चिकित्साकर्मियों को बेहतर सुरक्षा सुविधा मिलेगी। नई पुलिस चौकी के शुरू होने … - [अनुसूचित जाति समाज पर अत्याचारों के विरोध में मेघवाल जांगड़ा समाज की जनसभा, कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा ज्ञापन](https://pradeshkagaurav.com/?p=131032): लखन गुर्जर राजगढ़ अनुसूचित जाति समाज के लोगों पर हो रहे अत्याचार, भूमि कब्जे और प्रशासनिक लापरवाही के विरोध में सोमवार को राजगढ़ नगर के मंगल भवन परिसर में मेघवाल जांगड़ा समाज के समाजजन बड़ी संख्या में एकत्रित हुए। यहां आयोजित जनसभा के बाद समाजजन रैली के रूप में कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे, जहां राज्यपाल, मुख्यमंत्री एवं जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा गया। जनसभा को संबोधित करते हुए समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों के साथ मारपीट, जानलेवा हमले, अवैध कब्जे और सामाजिक उत्पीड़न की घटनाएं लगातार बढ़ रही … - [उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी का दशम दीक्षांत समारोह कल](https://pradeshkagaurav.com/?p=131022): देहरादून: उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी का दशम दीक्षांत समारोह कल विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित किया जाएगा। इसकी जानकारी कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी ने दी। उन्होंने बताया कि यह विश्वविद्यालय का दशम दीक्षांत समारोह है, जिसमें शैक्षणिक सत्र 2024-25 में उत्तीर्ण शिक्षार्थियों को स्नातक, स्नातकोत्तर एवं पीएच.डी. की उपाधियां प्रदान की जाएंगी। इसके साथ ही उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को कुलाधिपति स्वर्ण पदक, विश्वविद्यालय स्वर्ण पदक तथा विभिन्न प्रायोजित एवं स्मृति पदकों से सम्मानित किया जाएगा। दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता राज्य के राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति द्वारा की जाएगी। कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन … - [कानपुर देहात में धर्म परिवर्तन के आरोप में "नवाकांती सोसाइटी" के खिलाफ पुलिस ने की कार्रवाई](https://pradeshkagaurav.com/?p=131019): लखनऊ : कानपुर देहात के अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र में धर्म परिवर्तन से जुड़ा एक मामला सामने आया है, जिसमें “नवाकांती सोसाइटी” नामक संस्था पर आरोप है कि वह गरीब, असहाय और दलित समुदाय के लोगों को योजनाबद्ध तरीके से ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित कर रही थी। शिकायतकर्ता राम भरोसे, जो स्वयं संस्था से 10 वर्षों तक जुड़ा रहा और पहले ही धर्म परिवर्तन कर चुका था, ने पुलिस से शिकायत की। राम भरोसे के अनुसार, संस्था ने लोगों को सिलाई, ब्यूटी पार्लर, रोजगार जैसे कौशल प्रशिक्षण के बहाने जोड़ा और फिर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डाला। जब … - [पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से राम नारायण का बिजली बिल हुआ शून्य, मिला सब्सिडी का लाभ](https://pradeshkagaurav.com/?p=131023): राम नारायण बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता *रायपुर, 11 जनवरी 2026/* शासन की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना आम नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। यह योजना न केवल बढ़ते बिजली बिल से राहत दे रही है, बल्कि लोगों को स्वच्छ, सस्ती और हरित ऊर्जा से भी जोड़ रही है। योजना का लाभ लेकर आम उपभोक्ता अब आत्मनिर्भर बन रहे हैं और बिजली उपभोग के साथ-साथ ऊर्जा उत्पादन में भी सहभागी बन रहे हैं। इस योजना की सफलता का जीवंत उदाहरण अंबिकापुर नगर के भिट्ठी कला निवासी राम नारायण गुप्ता हैं। उन्होंने अपने घर की … - [लोकतंत्र की पाठशाला बना नेशनल रोवर – रेंजर जंबूरी](https://pradeshkagaurav.com/?p=131025): युवा संसद में डॉ. रमन सिंह बने अध्यक्ष और बच्चे बने सांसद, लोकहित के मुद्दों पर हुई चर्चा यूथ पार्लियामेंट में दिखी भविष्य के नेतृत्व की सशक्त झलक *रायपुर, 11 जनवरी 2026/* नेशनल रोवर - रेंजर जंबूरी का आयोजन पूरे उत्साह, अनुशासन और जीवंत सहभागिता के साथ बालोद जिले के ग्राम दुधली में सम्पन्न किया रहा है। आयोजन के तीसरे दिन जंबूरी परिसर लोकतांत्रिक चेतना का केंद्र बन गया, जब रोवर–रेंजरों एवं उपस्थित नागरिकों को लोकसभा की वास्तविक कार्यवाही का प्रत्यक्ष और व्यावहारिक अनुभव कराया गया। यूथ पार्लियामेंट के मंच पर रोवर–रेंजरों ने सांसदों की भूमिका निभाई वहीं विधानसभा के … - [राम कृपाल यादव ने फार्मर रजिस्ट्री का किया निरीक्षण](https://pradeshkagaurav.com/?p=131016): दानापुर (पटना, बिहार): राम कृपाल यादव ने आज पटना जिले के दानापुर अंचल अंतर्गत हथियाकंद पंचायत में एग्री स्टैक परियोजना के तहत संचालित किसानों की फार्मर रजिस्ट्री एवं ई-केवाईसी प्रक्रिया का स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पंजीकरण कार्य की प्रगति, तकनीकी व्यवस्थाओं तथा किसानों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कृषि मंत्री ने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री एग्री स्टैक परियोजना का एक अत्यंत महत्वपूर्ण घटक है, जिसका उद्देश्य राज्य में कृषि सेवाओं को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और किसानोन्मुख बनाना है। इसके तहत प्रत्येक किसान की फार्मर आईडी तैयार की … - [महाअधिवेशन में राज्यपाल का संदेश: परंपरा सहेजें, भविष्य गढ़ें माहेश्वरी समाज नहीं, जीवंत संस्कृति है – राज्यपाल बागडे](https://pradeshkagaurav.com/?p=131013): जयपुर, 11 जनवरी । राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने रविवार को जोधपुर में आयोजित अन्तरराष्ट्रीय माहेश्वरी महाअधिवेशन एवं माहेश्वरी महाकुंभ में सहभागिता करते हुए कहा कि माहेश्वरी समाज केवल एक समुदाय नहीं, बल्कि भारतीय सांस्कृतिक चेतना का सशक्त स्वरूप है। राज्यपाल श्री बागडे ने समाज की प्रतिभाओं का अभिनंदन करते हुए कहा कि वही समाज प्रगति करता है, जो अपनी प्रतिभाओं को सम्मान और अवसर प्रदान करता है। उन्होंने समाज की एकता, समान संस्कृति, मूल्य और परंपराओं को राष्ट्र निर्माण की आधारशिला बताया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र केवल भू-भाग नहीं, बल्कि एक जीवंत दर्शन है, जो विभिन्न समाजों के सामूहिक … - [मुख्यमंत्री का छात्राओं से बजट पूर्व संवाद विकसित भारत के संकल्प के केन्द्र में नारी शक्ति डबल इंजन सरकार ने महिला सशक्तीकरण को जीवन के हर चरण से जोड़ा -मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा](https://pradeshkagaurav.com/?p=131010): जयपुर, 11 जनवरी। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प के साथ देश आगे बढ़ रहा है और नारी शक्ति इसके केंद्र में है। हमारी डबल इंजन सरकार ने महिला सशक्तीकरण को जीवन के हर चरण से जोड़ा है। जिसमें मातृत्व से लेकर शिक्षा तक, शिक्षा से लेकर आजीविका तक और आजीविका से लेकर सम्मानजनक, सुरक्षित और आत्मनिर्भर जीवन तक को प्राथमिकता दी गई है। श्री शर्मा रविवार को मुख्यमंत्री निवास पर सामाजिक क्षेत्र में रूचि रखने वाली छात्राओं से बजट पूर्व संवाद कर रहे थे। उन्होंने कहा … - [कर्मचारियों की मेहनत, निष्ठा और अनुशासन से ही धरातल पर साकार होती हैं शासन की नीतियां : मुख्यमंत्री साय](https://pradeshkagaurav.com/?p=131008): राज्य कर्मचारी संघ, छत्तीसगढ़ के त्रैवार्षिक अष्टम प्रदेश अधिवेशन को मुख्यमंत्री ने किया संबोधित मुख्यमंत्री ने शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 55 प्रतिशत से बढ़ाकर 58 प्रतिशत करने की घोषणा की रायपुर 11 जनवरी 2026/कर्मचारी शासन-प्रशासन की रीढ़ होते हैं और उनकी ईमानदारी, कर्मठता तथा संवेदनशीलता से ही सरकार की योजनाएं, नीतियां और निर्णय वास्तविक रूप में धरातल पर उतरते हैं। छत्तीसगढ़ का प्रशासनिक ढांचा आप सभी की मेहनत, निष्ठा और अनुशासन के कारण ही प्रभावी ढंग से कार्य कर पा रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के रोहिणीपुरम स्थित सरस्वती शिक्षा संस्थान परिसर में राज्य … - [हम निरंतर निरीक्षण कार्य जारी रखेंगे ताकि यात्रियों को सही एवं सरल व्यवस्था प्रदान की जा सके-निलेश श्रीवास्तव*](https://pradeshkagaurav.com/?p=131005): भोपाल l रेल्वे सलाहकार समिति के सदस्यों द्वारा शनिवार शाम 4:00 बजे भोपाल रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म क्रमांक 1,2 व 3 का निरीक्षण किया घर। जिसमें रेल्वे सलाहकार समिति के दो सदस्य श्री निलेश कुमार श्रीवास्तव एवं श्री दिनेश पुरोहित ने स्टेशन वाणिज्य अधिकारी श्री ए के खरे के साथ रेलवे स्टेशन क्रमांक 1 का निरीक्षण किया जिसमें यह पाया गया है कि पानी की बोतल अभी भी ₹15 में बिक रही है। स्टेशन प्रशासन ग्राहकों को उचित व्यवस्था पूर्ण वेटिंग हॉल प्रदान नहीं कर पा रहे हैं और निरंतर यह देखा जा रहा है कि वेटिंग हॉल में टॉयलेट प्रयोग … - [पेयजल व्यवस्था साफ़ एवं शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो-विधायक दांगी](https://pradeshkagaurav.com/?p=131001):   महेंद्र कुमार: जीरापुर नगर में पेयजल व्यवस्था को सुदृढ एवं आम नागरिकों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो ऐसे में विधायक हजारीलाल दांगी , नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि पवन कुशवाह , सीएमओ हरीओम शर्मा सहित नगर के पत्रकारों ने पेयजल टंकी , फिल्टर प्लांट का निरीक्षण किया जहां विधायक हजारीलाल दांगी ने कहा कि नगर में पेयजल पुरी तरह शुद्ध सप्लाई जारी है जिसे सभी ने पीकर देखा है। विधायक हजारीलाल दांगी ने नगर वासियों को गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नगर परिषद छापी डेम स्थित वाटर फ़िल्टर प्लांट एवं आवास कॉलोनी दशहरा मैदान के सामने बस स्टैंड … - [सौर ऊर्जा से अनिल का घर हुआ रोशन](https://pradeshkagaurav.com/?p=130993): प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से बिजली बिल से राहत सब्सिडी से सोलर प्लांट लगाना हुआ आसान रायपुर,10 जनवरी 2025/ प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना आम नागरिकों को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक प्रभावी पहल साबित हो रही है। इस योजना के माध्यम से न केवल बिजली की बचत हो रही है, बल्कि स्वच्छ एवं नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा भी मिल रहा है। राजपुर निवासी श्री अनिल तिवारी ने इस योजना का लाभ लेकर ऊर्जा आत्मनिर्भरता की राह पर अग्रसर हुए है। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना (PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana)भारत सरकार … - [मोहन खेती में निवेश कर बढ़ा रहे उत्पादन,अतिरिक्त आय से मिल रही राहत](https://pradeshkagaurav.com/?p=130995): समर्थन मूल्य पर धान खरीदी से किसानों को राहत रायपुर ,10 जनवरी 2026/ शासन की धान खरीदी नीति ने किसानों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया है। समर्थन मूल्य पर समयबद्ध भुगतान और पारदर्शी व्यवस्था के कारण किसान आर्थिक रूप से सशक्त हो रहे हैं। बलरामपुर.रामानुजगंज जिले के विकासखण्ड बलरामपुर के ग्राम कोटपाली के किसान श्री मोहन यादव भी इसी का लाभ ले रहे हैं। श्री मोहन यादव ने उपार्जन केंद्र महाराजगंज में इस वर्ष 165 क्विंटल धान का विक्रय किया। वे बताते हैं कि धान विक्रय करने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई। ऑनलाइन माध्यम से टोकन कटवाने … - [मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया ‘ADHYAY – The Women Who Lead’ का विमोचन](https://pradeshkagaurav.com/?p=130997): रायपुर 10 जनवरी 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ की महिला उद्यमिता, नेतृत्व और नवाचार की प्रेरक यात्राओं को समर्पित कॉफी टेबल बुक ‘ADHYAY – The Women Who Lead’ का रायपुर स्थित श्रीराम बिज़नेस पार्क में आयोजित कॉस्मो एक्सपो के दौरान विमोचन किया। कार्यक्रम में सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, सेवानिवृत्त आईएफएस अधिकारी श्री राकेश चतुर्वेदी, कॉस्मो एवं रोटरी के पदाधिकारी सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित थे। यह विशेष प्रकाशन छत्तीसगढ़ राज्य के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर तैयार किया गया है, जिसमें राज्य की प्रगति, आर्थिक सशक्तिकरण और सामाजिक बदलाव में योगदान देने वाली 25 महिला … - [गुड गवर्नेंस कागजों पर नहीं, बल्कि जनता के जीवन में सकारात्मक बदलाव और अधिकारियों के काम-काज में दिखना चाहिए – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय](https://pradeshkagaurav.com/?p=130999): मुख्यमंत्री श्री साय ने ई-प्रगति पोर्टल का किया शुभारंभ सुशासन एवं नवाचारों के लिए 5 विभाग एवं 5 जिलों को मिला मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार रायपुर 10 जनवरी 2025/गुड गवर्नेंस कागजों पर नहीं, बल्कि जनता के जीवन में सकारात्मक बदलाव और अधिकारियों के काम-काज में दिखना चाहिए। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी नवा रायपुर में आयोजित मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार 2025-26 कार्यक्रम को सम्बोधित करतेभुए यह बात कही। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सुशासन एवं अभिसरण विभाग द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार 2025-26 में सुशासन एवं नवाचारों के लिए 5 विभागों एवं 5 जिलों को मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार से … - [युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के उपलक्ष में विशाल वाहन रैली रविवार को राजगढ़ में](https://pradeshkagaurav.com/?p=130989): राजगढ़ सकल हिंदू समाज द्वारा आयोजित 16 जनवरी को विराट हिंदू सम्मेलन की तैयारी को लेकर राजगढ़ के स्टेडियम प्रांगण से युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के उपलक्ष में विशाल वाहन रैली रविवार दोपहर 12:00 बजे से प्रारंभ होगी जो राजगढ़ नगर के सभी प्रमुख मार्गो से होती हुई स्टेडियम प्रांगण में पहुंचेगी जिससे धार्मिक वातावरण का निर्माण होगा। तत्पश्चात वाहन रैली का समापन होगा।…. - [सफाई कर्मचारियों को वेतन दिलाने का विधायक ने दिया भरोसा](https://pradeshkagaurav.com/?p=130986): राजगढ़।नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों ने वेतन नहीं मिलने की समस्या को लेकर राजगढ़ विधायक अमर सिंह यादव को ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें पिछले तीन महीनों से वेतन नहीं मिला, जिससे घर चलाने में काफी परेशानी हो रही है। वेतन नहीं मिलने के कारण कर्मचारियों को किराया, बच्चों की स्कूल फीस, बिजली बिल जैसे जरूरी खर्च पूरे करने में दिक्कत आ रही है। इस बात को कर्मचारियों ने विधायक के सामने रखा। ज्ञापन मिलने के बाद विधायक अमर सिंह यादव ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि वे उनकी समस्या को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों से … - [राष्ट्रीय कथा शिविर में झंझाड़पुर के दो छात्रों की सहभागिता, गांव में खुशी](https://pradeshkagaurav.com/?p=130983): राजगढ़ समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत गुजरात के राजकोट जिले के प्रांसला में आयोजित 26वें राष्ट्रीय कथा शिविर में राजगढ़ जिले के झंझाड़पुर हाई स्कूल के दो छात्र राकेश तंवर एवं पवन तंवर ने सहभागिता कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। दोनों छात्रों का चयन “जादू नहीं, विज्ञान” विषय के तहत हुआ, जहां उन्होंने विज्ञान के प्रयोगों से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। 27 दिसंबर से 4 जनवरी तक चले इस शैक्षणिक भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने प्रेरणादायक एवं मूल्य-आधारित सत्रों में भाग लिया। साथ ही भारतीय सेना, बीएसएफ सहित अर्द्धसैनिक बलों की प्रदर्शनी, परेड एवं अनुशासन प्रशिक्षण का अनुभव … - [उत्तराखंड: नंदा देवी राजजात यात्रा की तैयारियों को लेकर हुई बैठक](https://pradeshkagaurav.com/?p=130979): चमोली:चमोली के जिलाधिकारी गौरव कुमार ने इस साल होने वाली नंदा देवी राजजात यात्रा की तैयारियों को लेकर जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने पेयजल, बिजली, यातायात, पैदल मार्ग, हेलीपैड निर्माण और यात्री सुविधाओं से जुड़े कार्यों की समीक्षा करते हुए स्वीकृत कार्यों पर शीघ्र निर्माण शुरू करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने देवाल-वांण मार्ग पर वाहनों की सुचारु आवाजाही सुनिश्चित करने, वांण सड़क पर चल रहे कार्यों की गुणवत्ता की जांच कर आवश्यक सुधार करने और प्रस्तावित हेलीपैड निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए। यात्रा मार्ग पर पेयजल व्यवस्था को समय पर पूरा करने … - [उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने किया राजस्व विभाग के 6 वेब पोर्टल का शुभारंभ,अब घर बैठे मिलेंगी सत्यापित खतौनी](https://pradeshkagaurav.com/?p=130976): देहरादून:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास, देहरादून में राजस्व परिषद द्वारा राजस्व विभाग के विभागीय कार्यों से सम्बन्धित 6 वेब पोर्टल का शुभारंभ किया। इसमें ई-भूलेख (अपडेटेड वर्जन), भू-नक्शा, भूलेख अंश, भू-अनुमति, एग्री लोन एवं ई-वसूली पोर्टल (ई-आरसीएस पोर्टल) शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने कहा इन वेब पोर्टलों के शुभारंभ से नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी, उनका जीवन सरल होगा एवं उन्हें दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। इससे प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता आएगी एवं नागरिक घर बैठे ही खतौनी सहित अन्य राजस्व संबंधी सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे। गौरतलब है कि ई-भूलेख पोर्टल के तहत भूमि अभिलेखों से संबंधित … - [अलीगढ़ में 5429 परिवारों को मिलेगा पक्का आवास](https://pradeshkagaurav.com/?p=130973): लखनऊ : अलीगढ़ जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत 5429 आवासहीन परिवारों को जल्द ही पक्की छत का लाभ मिलेगा। जिलाधिकारी संजीव रंजन की अध्यक्षता में विकास भवन में जिला स्तरीय समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें योजना की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वीकृत सभी आवासों का निर्माण तय समय-सीमा में और गुणवत्ता के साथ पूरा कराया जाए। उन्होंने कहा कि निर्माण में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी ने बताया कि आगामी लक्ष्य निर्धारण के लिए सर्वे कार्य चल रहा है, … - [सिवान : अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त लेखिका शालिनी सिन्हा की पुस्तकों का डीएम ने किया लोकार्पण](https://pradeshkagaurav.com/?p=130970): सिवान : सिवान के रेनुवा में साहित्यिक माहौल रहा, जहां अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त युवा लेखिका शालिनी सिन्हा की चर्चित पुस्तक “मीडिया का AI अवतार”सहित उनकी अन्य तीन पुस्तकों का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिवान के नवपदस्थापित जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय रहे। इस अवसर पर शहर के कई गणमान्य लोग और साहित्यप्रेमी भी उपस्थित थे। जिलाधिकारी मैत्रेय ने कहा कि यह सिवान के लिए गर्व की बात है कि एक युवा महिला लेखिका सीमित संसाधनों और संघर्षों के बावजूद उत्कृष्ट साहित्यिक कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में मीडिया और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को समझने के … - [बेगूसराय: सुधा डेयरी के मैनेजिंग डायरेक्टर पर गंभीर आरोप,तत्काल प्रभाव से हटाया](https://pradeshkagaurav.com/?p=130967): बेगूसराय :बेगूसराय में बिहार स्टेट मिल्क कोऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड ने सुधा डेयरी बरौनी के इंचार्ज और मैनेजिंग डायरेक्टर रविंद्र प्रसाद को तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया है। सूत्रों के अनुसार, उन पर कई गंभीर आरोप लगे हैं, जिनकी जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। फेडरेशन ने निर्देश दिया है कि आरोपों की पूर्ण और निष्पक्ष जांच की जाए, ताकि दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जा सके। इस फैसले के बाद सुधा डेयरी के संचालन और प्रबंधन में अस्थायी रूप से वरिष्ठ अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है, ताकि डेयरी की गतिविधियां सुचारू रूप से चलती … - [लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूर्व महापौर घनश्याम ओझा की स्वर्गीय धर्मपत्नी को दी श्रद्धांजलि](https://pradeshkagaurav.com/?p=130964): जयपुर, 10 जनवरी। लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला एवं मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा शनिवार को जोधपुर में लघु उद्योग भारती के निवर्तमान अध्यक्ष एवं पूर्व महापौर श्री घनश्याम ओझा के निवास पर पहुंचे तथा उनकी स्वर्गीय धर्मपत्नी शांति देवी ओझा को श्रद्धांजलि अर्पित की। लोकसभा अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया व शोक संवेदना व्यक्त की तथा ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने की प्रार्थना की। इस अवसर पर संसदीय कार्यमंत्री श्री जोगाराम पटेल, उद्योग राज्यमंत्री श्री के.के. विश्नोई, राज्य जीव जंतु कल्याण बोर्ड अध्यक्ष श्री जसवंत सिंह बिश्नोई, विधायक श्री … - [केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जोधपुर आगमन पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की अगवानी— केन्द्रीय गृह मंत्री नव चयनित 10000 कॉनिस्टेबल को राजस्थान पुलिस अकादमी में शनिवार को नियुक्ति पत्र का करेंगे वितरण](https://pradeshkagaurav.com/?p=130960): जयपुर, 10 जनवरी। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह का शनिवार को जोधपुर आगमन पर मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा ने उनकी जोधपुर एयरफोर्स स्टेशन पर अगवानी की। केन्द्रीय गृह मंत्री शनिवार को जयपुर स्थित राजस्थान पुलिस अकादमी में आयोजित कार्यक्रम में राजस्थान पुलिस में नव चयनित 10000 कॉनिस्टेबल को नियुक्ति पत्रों का वितरण करेंगे। एयरफोर्स स्टेशन पर केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत, संसदीय कार्य मंत्री श्री जोगाराम पटेल, राज्यसभा सांसद श्री राजेंद्र गहलोत,जीव जंतु कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री जसवंत सिंह विश्नोई, विधायक श्री अतुल भंसाली, विधायक श्री देवेंद्र जोशी और श्री बाबू … - [चावल निर्यातकों को दी बड़ी सौगात, मंडी शुल्क में छूट की अवधि एक साल बढ़ाई गई](https://pradeshkagaurav.com/?p=130958): इंडिया इंटरनेशनल राइस समिट में मुख्यमंत्री श्री साय ने की घोषणा ऑर्गेनिक उत्पादों की मांग तेजी से बढ़ रही है- मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर, 10 जनवरी 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के नीजि रिसॉर्ट में आयोजित इंडिया इंटरनेशनल राइस समिट में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने चावल निर्यातकों को बड़ी सौगात दी है। मंडी शुल्क में छूट की अवधि एक साल बढ़ाई है। इंडिया इंटरनेशनल राइस समिट के दौरान सीएम साय ने की घोषणा से चावल निर्यातकों और किसान दोनों के लिए बड़ी सौगात है। साथ ही कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण … - [भारत स्काउट एंड गाईड के मुख्य राष्ट्रीय कमिश्नर खण्डेलवाल ने की जम्बुरी की व्यवस्थाओं की तारीफ](https://pradeshkagaurav.com/?p=130956): कहा- छत्तीसगढ़ ने एक महीने के भीतर की बेहतरीन व्यवस्था रायपुर 10 जनवरी 2026/ भारत स्काउट एंड गाइड के मुख्य राष्ट्रीय कमिश्नर डॉ.के.के.खंडेलवाल ने बालोद के ग्राम दुधली में आयोजित राष्ट्रीय रोवर्- रेंजर जम्बुरी में की गई व्यवस्थाओं की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ ने एक महीने के भीतर इतनी बेहतरीन व्यवस्था करके एक मिसाल कायम की है। उन्होंने कहा कि मुझे अत्यंत गर्व के साथ यह बताते हुए खुशी हो रही है कि भारत का प्रथम रोवर एंड रेंजर जम्बुरी का आयोजन बालोद के ग्राम दुधली में किया जा रहा है। यह केवल एक कार्यक्रम नहीं है … - [विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में उद्यमियों की होगी महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्यमंत्री साय](https://pradeshkagaurav.com/?p=130954): मुख्यमंत्री कॉस्मो ट्रेड एंड बिल्ड फेयर एक्सपो 2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में हुए शामिल रायपुर 10 जनवरी 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय विगत दिवस राजधानी रायपुर में रोटरी क्लब ऑफ कॉस्मोपॉलिटन रायपुर द्वारा आयोजित कॉस्मो ट्रेड एंड बिल्ड फेयर एक्सपो 2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में उद्यमियों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। व्यापार जगत की बेहतरी और ग्राहकों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से जीएसटी दरों में कटौती … - [युवाओं में नेतृत्व और सेवा भाव का सशक्त मंच बनेगी राष्ट्रीय जंबूरी: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय](https://pradeshkagaurav.com/?p=130950): मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से भारत स्काउट एवं गाइड्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनिल जैन ने की सौजन्य मुलाकात रायपुर 9 जनवरी 2026/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री निवास में पूर्व राज्यसभा सांसद एवं भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनिल जैन ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ प्रवास पर आए श्री जैन का स्वागत करते हुए उन्हें बस्तर आर्ट का प्रतीक चिन्ह भेंट किया। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में पहली बार आयोजित हो रहे पाँच दिवसीय राष्ट्रीय रोवर–रेंजर जंबूरी आयोजन के लिए डॉ. अनिल जैन को हार्दिक … - [लोकसंस्कृति, जनजातीय गौरव और राष्ट्रबोध का संगम बना आदि लोकोत्सव: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय](https://pradeshkagaurav.com/?p=130952): मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय गोवा में आयोजित आदि लोकोत्सव पर्व–2025 में हुए शामिल रायपुर 9 जनवरी 2026/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज गोवा के आदर्श ग्राम अमोन, पोंगुइनिम, गोवा में आयोजित ‘आदि लोकोत्सव’ पर्व–2025 में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने लोकोत्सव को संबोधित करते हुए सभी प्रतिभागियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में गोवा के कला एवं संस्कृति मंत्री डॉ. रमेश तावड़कर उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने ‘आदि लोकोत्सव’ के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि यह लोकोत्सव देश की आदिम संस्कृति से जुड़ने का एक जीवंत उत्सव है, जो भारत की लोक-सांस्कृतिक चेतना का … - [राज्यपाल रमेन डेका ने प्रथम राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी का किया शुभारंभ](https://pradeshkagaurav.com/?p=130948): युवाओं से राष्ट्र निर्माण में योगदान का आह्वान रायपुर, 09 जनवरी 2026/ राज्यपाल श्री रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य में जिला मुख्यालय बालोद के समीपस्थ ग्राम दुधली में प्रथम राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी का आज भव्य शुभारंभ हुआ। राज्यपाल ने इस अवसर पर कहा कि जंबूरी केवल एक शिविर ही नहीं बल्कि एकता, विविधता, भाईचारा और साझा उद्देश्यों का उत्सव है। कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनिल जैन, मुख्य राज्य आयुक्त श्री इंदरजीत सिंह खालसा, राष्ट्रीय व राज्य स्तर के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में देश के विभिन्न राज्यों से … - [दंतेवाड़ा में 63 माओवादियों ने हिंसा का रास्ता छोड़कर लोकतंत्र और विकास की मुख्यधारा से जुड़ने का लिया संकल्प](https://pradeshkagaurav.com/?p=130946): बंदूक नहीं, संवाद और विकास ही स्थायी समाधान: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय रायपुर 9 जनवरी 2026/बस्तर अंचल में शांति, विश्वास और विकास की दिशा में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज हुई है। दंतेवाड़ा जिले में “पूना मारगेम – पुनर्वास से पुनर्जीवन” पहल के अंतर्गत 36 इनामी सहित कुल 63 माओवादियों— जिनमें 18 महिलाएं और 45 पुरुष शामिल हैं — ने हिंसा का रास्ता छोड़कर लोकतांत्रिक और विकास की मुख्यधारा से जुड़ने का संकल्प लिया है। यह केवल आत्मसमर्पण नहीं, बल्कि बस्तर के भविष्य के लिए एक निर्णायक परिवर्तन है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर कहा … - [चेतावनी के बावजूद नियमों की अनदेखी, जिला न्यायालय की दीवारों पर थूक की पिचकारियों का अंबार](https://pradeshkagaurav.com/?p=130941): राजगढ़। जिला न्यायालय परिसर, जहाँ पूरे जिले के लोग न्याय की आस लेकर पहुंचते हैं, वहीं कुछ लोगों की लापरवाही और असंवेदनशीलता के कारण परिसर की गरिमा को ठेस पहुंचती दिखाई दे रही है। जिला न्यायालय की जिस दीवार पर स्पष्ट रूप से “यहां थूकना मना है” लिखे चेतावनी बैनर लगाए गए हैं, उसी दीवार पर थूक की पिचकारियों का अंबार देखने को मिला। हैरानी की बात यह है कि यह चेतावनी बैनर जिला एवं सत्र न्यायाधीश की ओर से लगाए गए हैं, इसके बावजूद नियमों का खुलेआम उल्लंघन किया जा रहा है। न्यायालय परिसर में सीसीटीवी कैमरे भी लगे … - [बुलंदशहर में सूफियान हत्याकांड, भाजपा ग्रामीण मंडल मंत्री पिंटू चौधरी और दो भाइयों सहित भेजे गए जेल](https://pradeshkagaurav.com/?p=130938): लखनऊ : बुलंदशहर में बसपा के पूर्व विधायक हाजी अलीम के भतीजे सूफियान की हत्या मामले में पुलिस ने भाजपा के ग्रामीण मंडल मंत्री सतेंद्र उर्फ पिंटू चौधरी और उसके दो भाइयों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने लूटी गई पिस्टल भी बरामद कर ली है। एसपी सिटी शंकर प्रसाद के अनुसार, यह वारदात 4 जनवरी को नीम खेड़ा गांव में हुई थी, जब डॉ. मुमत्याज के 30 करोड़ के बाग की पैमाइश के दौरान हीट ऑफ मूवमेंट में सूफियान की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस घटना में उसके भाई अकरम भी घायल हुए और उन्होंने … - [चिकित्सा और स्वास्थ्य पर बजट पूर्व चर्चा- स्वास्थ्य सेवा और संवेदना का क्षेत्र सरकार संसाधनों की नहीं रखेगी कोई कमी, विगत दो वर्षों में बुनियादी ढांचे में हुआ बड़ा सुधार गांव-ढाणी तक मिल रहा गुणवत्तापूर्ण इलाज - मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा](https://pradeshkagaurav.com/?p=130935): जयपुर, 9 जनवरी। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि स्वास्थ्य सेवा और संवेदना से जुड़ा क्षेत्र है। विगत दो वर्षों में राज्य सरकार ने अपने बजट में स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। आगे भी स्वास्थ्य के लिए संसाधनों की कोई कमी नहीं रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ बनाया है। इससे गांव-ढाणी तक प्रदेशवासियों को गुणवत्तापूर्ण निःशुल्क उपचार मिल रहा है। उन्होंने कहा कि बजट पूर्व संवाद का उद्देश्य यही है कि इस क्षेत्र के विशेषज्ञों के सुझावों से एक ऐसा बजट बने, जिससे प्रदेश की 8 करोड़ से अधिक … - [अंतरराष्ट्रीय ऊंट उत्सव- 9 से 11 जनवरी 2026, हेरिटेज वॉक के साथ हुआ अंतरराष्ट्रीय ऊंट उत्सव का रंगारंग आगाज, केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम और विधायक व्यास के मुख्य आतिथ्य में हुआ आगाज](https://pradeshkagaurav.com/?p=130932): जयपुर,09 जनवरी। अंतरराष्ट्रीय ऊंट उत्सव का आगाज शुक्रवार को बीकानेर जिले में हेरिटेज वॉक के साथ शुरू हुआ। मुख्य अतिथि केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल, बीकानेर पश्चिम विधायक श्री जेठानंद व्यास और जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि ने फीता काटकर हेरिटेज वॉक का शुभारंभ किया। श्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि तीन दिवसीय ऊंट उत्सव से बीकानेर के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही भारत सरकार के कुछ संस्थानों से लोक कलाकारों को जोड़ जाएगा। श्री मेघवाल ने कहा कि एक हजार हवेलियों वाले बीकानेर शहर में हवेलियों को कोई आंच नहीं आने दी जाएगी। … - [सुठालिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई अवैध सागौन से भरी पिकअप जप्त, तीन आरोपी गिरफ्तार](https://pradeshkagaurav.com/?p=130930): राजगढ़ पुलिस अधीक्षक राजगढ़  अमित तोलानी (भा.पु.से.) के कुशल निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री के.एल. बंजारे तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) व्यावरा श्री प्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सुठालिया के नेतृत्व में थाना सुठालिया पुलिस द्वारा अवैध सागौन लकड़ी के परिवहन के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन जप्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वरिष्ठ कार्यालय से प्राप्त निर्देशों के पालन में थाना सुठालिया पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान **मधुसूदनगढ़ रोड** की ओर से आ रही एक पिकअप वाहन क्रमांक **RJ 17 … - [राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी से बालोद बना भारत की युवा शक्ति का नया केंद्र : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय](https://pradeshkagaurav.com/?p=130928): रायपुर 9 जनवरी 2026/छत्तीसगढ़ का बालोद जिला आज देशभर के युवाओं के लिए प्रेरणा और गौरव का नया केंद्र बन गया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि जिला बालोद के ग्राम दुधली में 9 से 13 जनवरी तक आयोजित प्रथम राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी में देश-विदेश से आए लगभग 15 हजार रोवर-रेंजर अपनी सेवा भावना, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र के प्रति समर्पण का जीवंत प्रदर्शन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि यह ऐतिहासिक जंबूरी छत्तीसगढ़ की युवा शक्ति को राष्ट्रीय मंच पर लाने का सुनहरा अवसर है। राष्ट्रीय स्तर के कैंपिंग, रोवर-रेंजर प्रशिक्षण, सांस्कृतिक संध्याओं … - [खिलेगा व्यक्तित्व, नशा मुक्त होगा भविष्य: धनपुरी की माटी के लाल जिला न्यायाधीश हिदायत उल्ला खान का युवाओं को मंत्र](https://pradeshkagaurav.com/?p=130921): मोहम्मद असलम बाबा ​धनपुरी (शहडोल)। ‘खिलेगा व्यक्तित्व, नशा मुक्त होगा भविष्य’— इसी सकारात्मक संकल्प के साथ धनपुरी की पावन धरा पर फुटबॉल का महाकुंभ अपनी पूरी भव्यता के साथ जारी है। नगर पालिका परिषद धनपुरी द्वारा सुभाष स्टेडियम नंबर-3 में आयोजित ‘अखिल भारतीय गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट’ ने आज न केवल शहडोल संभाग, बल्कि पूरे मध्य प्रदेश में खेल जगत का ध्यान अपनी ओर खींचा है। इस गौरवशाली आयोजन के अवसर पर देपालपुर (इंदौर) के माननीय जिला न्यायाधीश और धनपुरी के गौरव श्री हिदायत उल्ला खान ने सात समंदर पार तक गूँजने वाला एक प्रेरणादायक संदेश साझा किया है। ​देशभर … - ["आदमी ने नाप डाली चाँद तक की दूरियाँ, आदमी तक पहुँच पाना पर अभी भी शेष है"](https://pradeshkagaurav.com/?p=130914): जिला न्यायाधीश हिदायत उल्ला ख़ान की नज़्म ने मुशायरे को बना दिया संवेदना का उत्सव इंदौर – जब विज्ञान चाँद तक की दूरी नाप चुका है, तब भी इंसान तक पहुँचना अभी शेष है — यह भाव जब जिला न्यायाधीश माननीय हिदायत उल्ला ख़ान की नज़्म में गूँजा, तो पूरा सभागार मानवीय संवेदना, प्रेम और उत्तरदायित्व की भावनाओं से भर उठा। बीते दिनों आत्मदर्शन टी.वी. के तत्वावधान में प्रेरणा सदन, धार रोड पर आयोजित भव्य अदबी मुशायरा नाइट साहित्य, संस्कृति और आध्यात्म का अनुपम संगम बनकर सामने आया। कार्यक्रम की थीम “हम चमकना चाहते हैं, देर तक” रही, जिसमें शायरों … - [मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत से की सौजन्य भेंट](https://pradeshkagaurav.com/?p=130912): रायपुर 8 जनवरी 2026/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज गोवा प्रवास के दौरान गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत से सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर दोनों मुख्यमंत्रियों के बीच आपसी सहयोग और साझा हितों से जुड़े विषयों पर आत्मीय चर्चा हुई। - [सभी राज्यों के परिवहन मंत्रियों की बैठक में शामिल हुए मंत्री केदार कश्यप](https://pradeshkagaurav.com/?p=130910): वाहन सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों पर जोर कराया जाएगा कड़ाई से पालन – केदार कश्यप केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को मंत्री श्री कश्यप विभागीय कार्यों और उपलब्धियों की दी जानकारी रायपुर, 08 जनवरी 2026/ परिवहन मंत्री श्री केदार कश्यप आज नई दिल्ली में केंद्रीय परिवहन मंत्री श्री नितिन गडकरी की अध्यक्षता में आयोजित सभी राज्य के परिवहन मंत्रियों की बैठक में शामिल हुए। बैठक का मुख्य फोकस सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर रहा। श्री गडकरी ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली अधिकांश मौतें सुरक्षा उपायों के पालन न करने के … - [कपूरथला और बैंक ऑफ बड़ौदा मुंबई की दमदार जीत से सेमीफाइनल की तस्वीर साफ](https://pradeshkagaurav.com/?p=130905): धनपुरी | दैनिक प्रदेश का गौरव (मोहम्मद असलम बाबा)नगर पालिका परिषद धनपुरी के तत्वावधान में सुभाष स्टेडियम क्रमांक-3 में आयोजित अखिल भारतीय गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट दिन-प्रतिदिन खेल, अनुशासन और रोमांच का शानदार उदाहरण बनता जा रहा है। देश के विभिन्न राज्यों से आई प्रतिष्ठित टीमों के बीच हो रहे मुकाबलों को देखने के लिए प्रतिदिन हजारों खेल प्रेमी स्टेडियम पहुँच रहे हैं। 8 जनवरी को खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले टूर्नामेंट के तहत 8 जनवरी को खेले गए दो क्वार्टर फाइनल मैचों ने दर्शकों को भरपूर रोमांच प्रदान किया। पहले मुकाबले में रेलवे कोच फैक्ट्री कपूरथला (पंजाब) ने एसटीएफसी … - [संवेदनशील शासन की मिसाल: जनदर्शन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मौके पर सुलझाईं समस्याएँ](https://pradeshkagaurav.com/?p=130908): रायपुर 8 जनवरी 2026/लोकतंत्र में सरकार और जनता के बीच सीधा संवाद ही सुशासन की वास्तविक कसौटी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ‘जनदर्शन’ के माध्यम से अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति की पीड़ा सुनते हुए न केवल उसकी समस्या को समझ रहे हैं, बल्कि मौके पर ही समाधान सुनिश्चित कर रहे हैं। लोगों की जरूरतों, मांगों और तकलीफों के प्रति यह संवेदनशील और त्वरित दृष्टिकोण यह स्पष्ट करता है कि संवेदनशीलता ही सुशासन के केंद्र में है। जब जन आकांक्षाओं को मुख्यमंत्री की सहृदयता से दिशा मिलती है, तब अंत्योदय की संकल्पना साकार होती है। राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री के … - [रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने गेतलसूद डैम में निर्माणाधीन सोलर पावर प्लांट का किया जलावतरण](https://pradeshkagaurav.com/?p=130902): रांची : रक्षा राज्य मंत्री और रांची के सांसद संजय सेठ ने गेतलसूद डैम में निर्माणाधीन सोलर पावर प्लांट के एक हिस्से का जलावतरण किया। इस दौरान उन्होंने नाव से जलाशय के विभिन्न हिस्सों में स्थापित किये जा रहे फ्लोटिंग सोलर प्लांट का निरीक्षण किया। श्री सेठ ने कहा कि 2020 में रांची को जीरो पावर कट बिजली आपूर्ति का सपना देखा था, आज वह सपना साकार होता नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष मार्च में यह सपना हकीकत में बदलने जा रहा है। श्री सेठ ने कहा कि इस प्लांट के जरिये रांची वासियों को जल्द … - [झारखंड की अंडर-14 और अंडर-19 बालिका टीम ने 69वीं राष्ट्रीय स्कूली हॉकी प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण](https://pradeshkagaurav.com/?p=130899): रांची:झारखंड की अंडर-14 और अंडर-19 बालिका टीम ने 69वीं राष्ट्रीय स्कूली हॉकी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर एक नया इतिहास रचा है। ग्वालियर में आयोजित इस प्रतियोगिता में झारखंड की अंडर-14 बालिका टीम ने फाइनल में मध्य प्रदेश पर एक के मुकाबले दो गोल से शानदार जीत दर्ज की। वहीं, अंडर-17 में झारखंड की बेटियों ने मध्य प्रदेश को तीन-दो से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने खिलाड़ियों को इस शानदार जीत के लिए बधाई दी है। - [अलीगढ़ में 5,429 आवासहीनों को मिलेगा पक्का घर, पीएम आवास योजना की प्रगति पर डीएम ने की सख्त समीक्षा](https://pradeshkagaurav.com/?p=130896): लखनऊ : अलीगढ़ जिले में 5,429 आवासहीनों को जल्द ही पक्की छत वाला आवास मिलने वाला है। जिलाधिकारी संजीव रंजन की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की जिला स्तरीय समिति की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में योजना की अद्यतन प्रगति की गहन समीक्षा करते हुए यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया कि पात्र लाभार्थियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण आवास उपलब्ध कराया जाए तथा विभिन्न विभागों के बीच समन्वय और अधिक प्रभावी बनाया जाए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत स्वीकृत सभी आवासों का निर्माण निर्धारित समय-सीमा में अनिवार्य … - [मुख्यमंत्री से आज मुख्यमंत्री आवास में स्वर्गीय अंकिता भंडारी के पिता वीरेंद्र सिंह भंडारी व माता श्रीमती सोनी देवी ने भेंट की](https://pradeshkagaurav.com/?p=130893): देहरादून : मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में स्वर्गीय अंकिता भंडारी के पिता श्री वीरेंद्र सिंह भंडारी व माता श्रीमती सोनी देवी ने भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने प्रकरण से संबंधित अपने मंतव्य एवं भावनाएं मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं। मुख्यमंत्री ने उन्हें पूरी संवेदनशीलता के साथ सुना और आश्वस्त किया कि राज्य सरकार पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि इस मामले में न्याय सुनिश्चित करना राज्य सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। उन्होंने पीड़ित परिवार को हर संभव सहयोग एवं उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। - [गोविंद गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय का सप्तम दीक्षांत समारोह आयोजित, दीक्षांत समारोह विद्यार्थियों के नवजीवन में प्रवेश का आनंदोत्सव-राज्यपाल](https://pradeshkagaurav.com/?p=130890): जयपुर, 8 जनवरी। राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री हरीभाऊ बागडे ने कहा कि दीक्षांत समारोह विद्यार्थियों के नवजीवन में प्रवेश का आनंदोत्सव है। उन्होंने इसके लिए सभी को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यह हर्ष का विषय है कि स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले 35 विद्यार्थियों में से 25 छात्राएं हैं। उन्होंने कहा कि गरीब, पिछड़े एवं वंचित समाज को मुख्य धारा में लाने का एकमात्र साधन शिक्षा है। हमें अपनी प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है क्योंकि यह शिक्षा का मूल है। यह हमारी जिम्मेदारी है कि सबके लिए बेहतर शिक्षा उपलब्ध हो … ## Pages - [*हर गांव तक पहुंचेगी विकास की गंगा, प्रदेश सरकार गांव-गांव के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध* *- राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री गौतम टेटवाल*](https://pradeshkagaurav.com/?page_id=117152): राजगढ़ प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कौशल विकास एवं रोजगार श्री गौतम टेटवाल ने विकासखंड सारंगपुर के विभिन्न ग्राम पंचायतों में करोड़ों रुपये की लागत से पूर्ण हुए विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य है कि ग्रामीण अंचलों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार कर लोगों को बेहतर जीवन स्तर प्रदान किया जाए। *रामपुरिया पंचायत में 45 लाख की सौगात* ग्राम पंचायत रामपुरिया में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री टेटवाल ने लगभग 45 लाख रुपये की लागत से तैयार सामुदायिक टीन शेड भवन, सीसी रोड और नाली निर्माण कार्यों … - [भारी भरकम तनखाएं फिर कर्तव्य में लापरवाही क्यों, हाे कड़ी कार्यवाही, कैसे संभालेंगे देश का भविष्य,,,,,](https://pradeshkagaurav.com/?page_id=112781):     राजगढ़ 1 जुलाई 2025 से शिक्षा विभाग के स्कूलों का नया शिक्षा सत्र प्रारंभ हो गया है और जिले की भावी शिक्षा पीढ़ी बच्चे स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत स्कूलों में पहुंच रहे हैं किंतु शिक्षा विभाग के जिम्मेदार शिक्षक अपने कर्तव्य के प्रति कतई गंभीर नहीं दिखाई दे रहा है जिसकी परिणीति के रूप में राजगढ़ नगर से चंद किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्राम पाडली खाती स्कूल में 6 शिक्षक पदस्थ हैं किंतु मीडिया द्वारा मौका मुआयना करने पर मात्र दो शिक्षक अपने कर्तव्य पर उपस्थित पाए गए बाकी चार शिक्षक लापता पाए गए ऐसा क्यों … - [बिजली उपभोक्ताओं को मिलेंगी बेहतर सेवाएं, अतिरिक्त एफओसी का गठन 24 घंटे/सातों दिवस, तीन शिफ्ट में एफओसी टीम करेगी उपभोक्ताओं की समस्याओं का निदान](https://pradeshkagaurav.com/?page_id=109961):   राजगढ़ आंधी-बारिश या आए तूफान अब कैसी भी परिस्थिति हो उपभोक्ताओं को हर समय मिलेगी बिजली सेवाएं और निर्बाध बिजली आपूर्ति। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने उपभोक्ता सुविधाओं का ध्यान रखते हुए अब कंपनी कार्यक्षेत्र अंतर्गत निम्न दाब एवं उच्च दाब औद्योगिक उपभोक्ताओं की सेवाओं को और अधिक बेहतर बनाने के लिए चयनित वितरण केंद्रों में अतिरिक्त एफओसी गठित करने का निर्णय लिया है। इससे उपभोक्ता संतुष्टि बढ़ने के साथ-साथ 24 घंटे/सातों दिवस गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति करने में भी मदद मिलेगी। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बताया है कि कंपनी कार्यक्षेत्र के ऐसे अन्य बड़े शहरों और कस्बों … - [स्थानीय थाना पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की, तो पीड़ित परिवार ने जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) से शिकायत कर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।](https://pradeshkagaurav.com/?page_id=104022): बेखौफ घूम रहे जानलेवा हमले आरोपी,पुलिस कार्यवाहि पर उठ रहे सवालिया निशान**बेखौफ घूम रहे जानलेवा हमले आरोपी, पुलिस कार्यवाहि पर उठ रहे सवालिया निशान धर्मराज सिंह परमार राजगढ़। ब्यावरा देहात थाना क्षेत्र में  हुए युवक पर  जानलेवा हमले  के  बाद जहां पुलिस  पर कानून व्यवस्था की  अनदेखी  के  आरोप  लग रहे  वही ,आरोपियों  के  बेखौफ घूमने पर पीड़ित  खुदको खतरा  बता  रहा  हे। पीड़ित गोविंद सिंह गुर्जर पर बीते सप्ताह  हुए जानलेवा हमला होने के बावजूद आरोपी अब तक खुलेआम घूम रहे हैं। पुलिस की निष्क्रियता से पीड़ित परिवार आक्रोशित है और न्याय की गुहार लगा रहा है। हमले के … - [जीआईएस देगा मप्र के स्टार्टअप्स को नई उड़ान : सीएम](https://pradeshkagaurav.com/?page_id=100026): भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यावद ने कहा है कि देश के औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विज़न पर काम करते हुए मध्यप्रदेश तेजी के साथ एक मजबूत स्टार्ट-अप हब के रूप में उभर रहा है। प्रदेश सरकार नवाचार, उद्यमिता और रोजगार सृजन को प्राथमिकता देते हुए युवा उद्यमियों की आकाँक्षाओं के अनुकूल स्टार्ट-अप कल्चर को विकसित करने की दिशा में प्रभावी रणनीति अपना रही है। हमारा प्रयास मध्यप्रदेश को “स्टार्ट-अप और नवाचार का केंद्र” बनाना है, जहां युवा उद्यमियों को अपने आईडियाज़ को सफल व्यवसायों में बदलने के लिए अनुकूल माहौल और पूरा सहयोग … - [Home](https://pradeshkagaurav.com/) - [MP Info RSS Feed](https://pradeshkagaurav.com/?page_id=236):  - [Contact Us](https://pradeshkagaurav.com/?page_id=215) - [About Us](https://pradeshkagaurav.com/?page_id=213) - [Privacy Policy](https://pradeshkagaurav.com/?page_id=3): Who we are Suggested text: Our website address is: https://pradeshkagaurav.com. Comments Suggested text: When visitors leave comments on the site we collect the data shown in the comments form, and also the visitor’s IP address and browser user agent string to help spam detection. An anonymized string created from your email address (also called a hash) may be provided to the Gravatar service to see if you are using it. The Gravatar service privacy policy is available here: https://automattic.com/privacy/. After approval of your comment, your profile picture is visible to the public in the context of your comment. Media Suggested … - [Blog](https://pradeshkagaurav.com/?page_id=192) [comment]: # (Generated by Hostinger Tools Plugin)